{"_id":"69f11659359d58d1bd01d1df","slug":"135-postgraduate-and-140-undergraduate-students-received-degrees-bringing-smiles-to-their-faces-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-134487-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 135 स्नातकोत्तर और 140 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 135 स्नातकोत्तर और 140 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, चेहरे खिले
Wed, 29 Apr 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय का 57वां दीक्षांत और वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां की कुलपति प्रो. सुदेश दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि रहीं जबकि पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. केएस गुलिया रहे।
दीक्षांत समारोह में अंग्रेजी, हिंदी, वाणिज्य, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, मनोविज्ञान तथा जनसंचार एवं पत्रकारिता विषयों के 135 स्नातकोत्तर तथा बीए, बीएससी, बीकाॅम, बीसीए व बीबीए के 140 स्नातक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। प्रो. सुदेश ने कहा कि उच्च शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन भर सीखते रहने, चरित्र निर्माण पर ध्यान देने, सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलने और शिक्षा को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया। भारतीय संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण पर बल देते हुए तकनीक के सदुपयोग की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि नौकरी के अवसर सीमित होते जा रहे हैं, ऐसे में युवाओं को रोजगार देने वाले बनना चाहिए।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। दीक्षांत समारोह के मुख्य संयोजक डाॅ. सुरेंद्र कुमार पूनिया और पारितोषिक वितरण समारोह के संयोजक राकेश पसरीजा रहे। डाॅ. पुष्पेन्द्र काद्यान ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. प्रताप फलसवाल, सुरीला, श्रीकिशन चाहर, डॉ. संदीप कुमार, डाॅ. अमित भारद्वाज, सौरभ जैन, डॉ. प्रियंका, डॉ. श्रीकृष्ण दूहण, प्रदीप यादव, डॉ. कुलदीप, डॉ. विकास सुहाग और पंकज कुमार मौजूद रहे।
इंसेट
इनको भी किया गया सम्मानित
पारितोषिक वितरण समारोह में सत्र 2023-24 और 2024-25 के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस और यूथ रेडक्रास क्लब की गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 116 स्वर्ण पदक, 75 रजत पदक, 75 कांस्य पदक तथा 162 कालेज कलर प्रदान किए गए। शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 66 स्वर्ण पदक, 62 रजत पदक, 60 कांस्य पदक और 66 कॉलेज कलर, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक, 2 कांस्य पदक, 8 कॉलेज कलर और 82 मेरिट सर्टिफिकेट, खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 48 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक, 12 कांस्य पदक और 76 कॉलेज कलर, एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 04 कॉलेज कलर, एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 8 कॉलेज कलर और 20 मेरिट सर्टिफिकेट, वाईआरसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक कांस्य पदक और 8 मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।