फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   होली के सांस्कृतिक महत्व को समझें, नहीं करें पानी की बर्बादी

होली के सांस्कृतिक महत्व को समझें, नहीं करें पानी की बर्बादी

Tue, 19 Mar 2019 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
होली के सांस्कृतिक महत्व को समझें, नहीं करें पानी की बर्बादी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। होली हमारी संस्कृति से जुड़ा त्योहार है। इस पावन पर्व पर बहुत से लोग जल का दुरुपयोग करते हैं। रसायन युक्त रंग का इस्तेमाल करते हैं। इससे वातावरण प्रदूषित होता है। कई संस्थाओं की ओर से फूलों की होली मनाने की भी परंपरा बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण में जुटे लोग कहते हैं कि होली पर प्यार व सद्भाव को बढ़ाया जाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है कि हम प्राकृतिक रंगों से होली खेलें।

शक्ति नगर निवासी संजीव मलिक का कहना है कि नागरिक पर्यावरण संरक्षण का ख्याल रखें। कुछ लोग होली के धार्मिक व संस्कृति महत्व को नहीं समझते। मैं हर पर्व, त्योहार पर देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करता हूं। एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर होली मनानी चाहिए। साथ ही पानी का बचाव करना चाहिए। पानी हमारे जीवन में बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


खैरपुर निवासी हरदीप छिकारा ने कहा कि होली भाईचारे का संदेश देती है। फिर भी कई बार लगता है कि लोग होली के महत्व को नहीं समझते और नशा करके हुड़दंग मचाते हैं। हमें होली पर इन सब बातों का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे ढंग से होली मनानी चाहिए जिससे वातावरण भी प्रदूषित न हो और त्योहार का मजा भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमन शर्मा ने कहा कि होली पर कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रयास सराहनीय है। मंदिरों में सामूहिक होली मनाई जाती है। सब लोग मिलकर होली मनाते हैं, अच्छा लगता है। हम सब रसायन युक्त रंगों से दूर रहें। प्राकृतिक रंगों को महत्व दें।


सुमित छिल्लर ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार हैं। हम इस मौके पर पानी की बर्बादी न करें। पानी की एक-एक बूंद कीमती है। पानी के साथ ही सेहत का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। हम सब प्राकृतिक रंगों से होली खेलें। रिश्तेदार और सगे संबंधियों में मिठाइयां बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed