{"_id":"5c2a643ebdec2256c106e54e","slug":"131546282046-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स की एकमुश्त अदायगी पर 100 प्रतिशत ब्याज होगा माफ: संजय छपारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स की एकमुश्त अदायगी पर 100 प्रतिशत ब्याज होगा माफ: संजय छपारिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नगर परिषद के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का एकमुश्त में भुगतान करने पर 100 फीसदी ब्याज माफी मिलेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन प्रदेश की सभी नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम को आदेश पत्र जारी कर चुके हैं। यह जानकारी नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने प्रेस को जारी बयान में दी।
उन्होंने इस घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और निकाय मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। संजय छपारिया ने बताया कि नगर परिषद में रिहायशी मकान मालिकों को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का एकमुश्त भुगतान करने में 31 दिसंबर तक 30 प्रतिशत ब्याज की छूट प्रदान की गई थी। इस पर उन्होंने गत छह दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहरलाल व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन को पत्र लिखकर ब्याज को 100 फीसदी माफ करने और बकाया संपत्ति कर में भी 25 से 30 फीसदी छूट देने की मांग की थी। चेयरमैन संजय छपारिया ने बताया कि अब अगर कोई एक जनवरी 2019 से 28 फरवरी 2019 तक एकमुश्त भुगतान करेगा तो उसे 100 फीसदी ब्याज की छूट मिलेगी।
फोटो 31
नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया।