फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नाला ठीक करने के नाम पर विभाग ने की खानापूर्ति, एक परिवार को सता रहा मकान गिरने का भय

नाला ठीक करने के नाम पर विभाग ने की खानापूर्ति, एक परिवार को सता रहा मकान गिरने का भय

Sat, 13 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नाला ठीक करने के नाम पर विभाग ने की खानापूर्ति, एक परिवार को सता रहा मकान गिरने का भय

विज्ञापन
बहादुरगढ़। जनस्वास्थ्य विभाग ने अपने टूटे हुए नाले की सुध एक सप्ताह बाद ली तो सही, लेकिन अब भी सिर्फ खानापूर्ति ही की। नाले की मरम्मत करने के बजाय यहां पाइप बिछाए गए हैं। पाइपों के साथ-साथ अभी ही पानी का रिसाव हो रहा है। इस लापरवाही से साथ सटे परिवार में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नाला टूटने के सात दिन बाद जागे विभाग ने चार दिन में चार पाइप डालकर अपने टैंकों में पानी भरने का तो जुगाड़ कर लिया, लेकिन किसी के मकान पर छाया संकट दिखाई नहीं दिया। लगातार पानी के रिसाव से उनके मकान की नींव खराब हो रही है। विभाग इस ओर ध्यान दें।

एक अक्तूबर को टूटा था नाला
बहादुरगढ़ वाटर सर्विस चैनल (नहर) का पानी जलघर के टैंकों तक ले जाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नाला बनवाया गया है। वर्षों पुराने इस नाले से चौबीसों घंटे पानी चलता रहता है। जर्जर हो चुके इस नाले की दीवार गत एक अक्तूबर को ढह गई। नाला टूटने की सूचना लोगों ने विभाग कार्यालय में दी इसके बावजूद सप्ताहभर तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लगातार पानी के रिसाव से एक मकान की दीवारों में सीलन और दरार आ गई। इससे उक्त परिवार में रोष पनप गया।
विज्ञापन


चार दिन में सिर्फ पाइप लगाए
गत सोमवार को विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। विभाग ने नाले को नए सिरे से बनाने के बजाय यहां पाइप लगाने का काम शुरू किया। चार दिन में महज चार पाइप लगाकर वीरवार को काम तो खत्म कर दिया गया लेकिन समस्या अभी ज्यों की त्यों है। समाधान के नाम पर केवल खानापूर्ति देखने को मिली है। पाइपों के साथ-साथ पानी बह रहा है और जमीन व दीवार में रिस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने केवल अपना जुगाड़ किया
नाले के साथ सटे मकान के मालिक कुलदीप दलाल ने कहा कि विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। पहले तो सात दिन तक नाले की सुध नहीं ली और अब ली तो खानापूर्ति की। नाले की जगह पर चार पाइप बिछाए गए हैं, जिनके जोड़ से भी पानी रिस रहा है। मरम्मत के नाम पर विभाग ने बस अपने टैंकों तक पानी पहुंचाने का जुगाड़ किया है, दूसरों की परेशानी विभाग को नजर नहीं आई। विभाग की लापरवाही के कारण उनके मकान की हालत खस्ता हो रही है। यदि कोई हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान करे, अन्यथा वे सीएम विंडो में शिकायत देंगे।


खुद करेंगे दौरा : एक्सईएन
हां, नाले में पाइप लाइन लगाई गई है। कर्मचारियों ने उन्हें सूचना दी कि काम पूरा हो गया है। यदि पाइप लगाने में खामियां हैं तो वह खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। खामियां पाए जाने पर एक्शन लिया जाएगा।
श्रीकिशन दहिया
-एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग

-फोटो 1 : नाले के स्थान पर लगाए गए पाइप
-फोटो 2 : पाइपों के साथ रिसकर बह रहा पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed