{"_id":"5af1f9ec4f1c1b9d098b8e05","slug":"131525807596-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से रातभर जिले में रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से रातभर जिले में रहा ब्लैक आउट
Updated Wed, 09 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सोमवार रात आए अंधड़ से जिले मेें बिजली व्यवस्था चरमरा गई, जिससे रातभर ब्लैक आउट बना रहा। शहर के अलावा गांवों के तकरीबन सभी फीडर रातभर बंद रहे। निगम सूत्रों की मानें तो रातभर जिले के 90 फीडरों में 300 से अधिक फॉल्ट आ गए। करीब 100 से ज्यादा बिजली कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में लगे रहे। अंधड़ से 40 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। पेड़ उखड़ जाने से प्रमुख सड़क मार्ग बाधित हो गए। रात के समय पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ हटवाए। बिजली गुल रहने से जिले की पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली निगम को अंधड़ के चलते तीन लाख से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है।
जिले में सोमवार की रात करीब दस बजे तेज आंधी एवं बूंदाबांदी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात के समय 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज आंधी चली। आंधी की वजह से जिले के सभी बिजली फीडरों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिले में कुल 90 बिजली फीडरों जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। शहर में 12 फीडर के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। आंधी की वजह से रातभर सभी फीडर बंद रहे। कई भागों में सुबह कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक किए। सब-अर्बन क्षेत्र के 14 फीडरों में से 10 फीडरों की आपूर्ति मंगलवार दोपहर तक चालू हो पाई। जिलेभर में करीब 100 बिजली कर्मचारियों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर फॉल्ट ठीक किए। जगह-जगह लाइन ब्रेक डाउन होने से फॉल्ट ज्यादा हो गए। मंगलवार सांय तक पूरे जिले में निगम कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक किए। शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई करीब दस घंटे बाद तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की सप्लाई करीब 15 से 18 घंटे बाद बहाल हो पाई।
सुबह पेयजल आपूर्ति रही बाधित
बिजली आपूर्ति ठप होने पर सुबह होने वाली पानी की सप्लाई भी बाधित रही। इससे पानी की भी किल्लत बनी रही। हालांकि शहर की बिजली आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी गई थी। रात को बूस्टिंग स्टेशनों में की जाने वाली सप्लाई नहीं हो सकी। शहर के सभी आठ बूस्टिंग स्टेशनों को रात के समय भरा जाता है। रात के समय बूस्टिंग स्टेशन खाली रहने से मंगलवार सुबह बिजली सप्लाई बहाल होने पर इन्हें भरा गया और इसके बाद शहर में पेयजल आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
पेड़ उखड़ने से बाधित हुआ ट्रैफिक
तेज अंधड़ से जिले के विभिन्न भागों में 40 से ज्यादा हरे पड़े उखड़ गए, जिससे कई जगह सड़क मार्ग भी बाधित हो गए। दादरी-बाढड़ा, सतनाली रोहतक रोड, दादरी- लोहारू, दादरी-दिल्ली मार्ग पर ये पेड़ उखड़े हैं। कई मुख्यमार्गों पर तो पेड़ उखड़कर गिरने से ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई और रात के समय ही पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से इन्हें सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। विभिन्न अप्रोच सड़क मार्गों पर मंगलवार सुबह तक यातायात ठप रहा।
100 से अधिक ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट
अंधड़ की वजह से जिले में विभिन्न जगहों पर तारें, खंभे और केबल टूटने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। अंधड़ के चलते बिजली निगम को करीब तीन लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पिछले दिनों आई आंधी में पहले से ही 40 पोल टूटे हुए हैं, लेकिन अधिकारियों की मानें तो अब यह आंकड़ा 100 को पार कर गया है। इस संबंध में निगम के अधिकारियों ने नुकसान का वास्तविक आंकलन करने के लिए कर्मचारियों से क्षतिग्रस्त पोल व तारों सहित अन्य रिपोर्ट तलब की है।
वन विभाग के 40 कर्मचारियों ने हटा सड़क से पेड़
वन विभाग की टीमें भी पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरने की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंची। दादरी वन विभाग के करीब 22 कर्मचारियों ने ज्यादातर पेड़ों या टहनियों को तो रात के समय ही सड़क से हटा दिया था, कुछ पेड़ों को मंगलवार सुबह हटाया जा सका। दादरी में करीब 25 पेड़ उखड़ने की रिपोर्ट अधिकारियों के पास पहुंची है तो वहीं, बाढड़ा में भी करीब 15 पेड़ उखड़ने की रिपोर्ट अधिकारियों को मिली है। दादरी के साथ-साथ बाढड़ा उपमंडल में करीब 40 वन विभाग के कर्मचारियों ने सड़कों पर गिरे पेड़ों को उठाया।
वर्जन
रात के समय आई आंधी की वजह से सभी फीडरों से आपूर्ति ठप रही। मंगलवार दोपहर तक 90 प्रतिशत भागों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
- एसडीओ श्रीनिवास, बिजली निगम।
वर्जन
जिले में करीब 40 पेड़ अंधड़ से गिरे हैं। हमारे कर्मचारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। देर रात ही ज्यादातर पेड़ों को सड़कों से हटा दिया गया था, जो बचे थे उन्हें मंगलवार सुबह ही हमने उठवा दिया।
- जयपाल राठी, रेंजर, वन विभाग।