फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ में फेल साबित हो रहा है संगम बाक्स, दो लाख गए बेकार

बहादुरगढ़ में फेल साबित हो रहा है संगम बाक्स, दो लाख गए बेकार

Mon, 07 May 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में फेल साबित हो रहा है संगम बाक्स, दो लाख गए बेकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए बंगलूरू की तर्ज पर झज्जर मोड़ पर बनाया गया संगम बाक्स फेल साबित हो रहा है। वाहन चालक इसके नियमों का पालन नहीं करते और अवैध पार्किंग भी इस घेरे में देखी जा सकती है। नियम तोड़ने वालों पर पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में चौबीसों घंटे वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। वाहनों के अधिक आवागमन के कारण शहरी क्षेत्र में रोहतक-दिल्ली रोड पर व्यवस्था बिगड़ जाती है। यहां यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में पिछले वर्ष मई माह में बंगलूरू की तर्ज पर यहां सबसे व्यस्त चौक झज्जर मोड़ पर संगम बाक्स बनाया गया था। बीएंडआर की ओर से बना गए इस बाक्स पर लगभग 2 लाख रुपये की लागत आई थी।
विज्ञापन


क्या है बाक्स संगम
यह चौराहे पर बना एक ऐसा बाक्स है, जिसमें पीले रंग की विकर्ण लाइनें होती हैं। इसके बाहर चौराहे की चारों सड़कों पर स्टॉप लाइनें होती हैं। खास बात यह कि इस बाक्स संगम में वाहन को तभी प्रवेश करना होता है जब उसकी लाइन का निकास मार्ग खाली हो। इस क्षेत्र में गाड़ी नहीं रोकी जा सकती। न ही पार्किंग की जा सकती। यदि कोई चालक ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चौक पर व्यवस्था बनाने के लिए यहां पुलिसकर्मी की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो रहा फायदा
जिस मकसद से यह बाक्स बनाया गया था, वह पूरा नहीं हो पा रहा है। इस चौक के घेरे में दिनभर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। वाहन चालक अपनी मर्जी से इसके बीचों बीच गाड़ी रोक देते हैं। ऑटो चालक तो जमकर इसके नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसके नियमों का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मी भी प्रयास नहीं करते। न ही यहां अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई होती।


एसएचओ बोले
नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के चालान किए जा रहे हैं। सोमवार से संगम बाक्स पर और विशेष ध्यान दिया जाएगा। यदि कोई वाहन इसमें खड़ा मिलता है तो उसका चालान किया जाएगा।
- अशोक कुमार, एसएचाओ, ट्रैफिक पुलिस बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed