फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झज्जर में बनेंगे 6 नए थाने, सीएम से मिली मंजूरी

झज्जर में बनेंगे 6 नए थाने, सीएम से मिली मंजूरी

Wed, 14 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
झज्जर में बनेंगे 6 नए थाने, सीएम से मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस विभाग के द्वारा जिले में आठ नए थाने बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था। सीएम की ओर से जिले में छह थाने बनाने की मंजूरी मिल गई है। सीएम ने मंगलवार को चंडीगढ़ में घोषणा की है। अब जिले में थानों की संख्या आठ से बढ़कर 14 हो जाएगी। थानों की संख्या बढ़ने से क्राइम कंट्रोल करने में आसानी रहेगी। सीएम की ओर से तर्क दिया गया है कि झज्जर की सीमाएं गुड़गांव व दिल्ली जैसे मैट्रो सिटी के साथ लगती हैं तो वहां के थानों पर क्षेत्र का भार कम होना चाहिए। इसी तर्क के साथ झज्जर में छह नए थाने बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

इन स्थानों पर बनेंगे नए थाने
फिलहाल यहां हैं थाने ये बनेंगे नए थाने
1. पुलिस थाना झज्जर 1. सिटी थाना झज्जर
2. महिला थाना झज्जर 2. पुलिस थाना माछरौली
3. पुलिस थाना बेरी 3. पुलिस थाना आसौदा
4. पुलिस थाना साल्हावास 4. पुलिस थाना दुजाना
5. पुलिस थाना सिटी बहादुरगढ़ 5. पुलिस थाना बादली
6. पुलिस थाना लाइनपार बहादुरगढ़ 6. पुलिस स्टेशन सेक्टर-6 बहादुरगढ़
7. पुलिस थाना सदर बहादुरगढ़
8. ट्रैफिक थाना बहादुरगढ़

थाना वाइज गांवों की संख्या
थाना गांव
थाना झज्जर 85
थाना बेरी 44
थाना साल्हावास 56
थाना सदर बहादुरगढ़ 56

क्राइम रेट पर तय हुआ है थानों का एरिया
नए थानों के गठन में अहम भूमिका थानों के क्षेत्रफल व क्राइम रेट की रही है। विभाग के द्वारा थानों का प्रस्ताव एफआईआर की संख्या व क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। विभागी सूत्रों की मानें तो जहां एफआईआर की संख्या प्रतिवर्ष 350 का आंकड़ा पार कर जाती है, वहां पर दूसरा थाना खोले जाने का रास्ता साफ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed