{"_id":"5a776a964f1c1b83268b87d0","slug":"131517775510-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेसियों ने फूंकी बजट दस्तावेज की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेसियों ने फूंकी बजट दस्तावेज की प्रतियां
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली (झज्जर)।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं के द्वारा रविवार को बादली बस स्टैंड के सामने बजट की प्रतियां फूूंकी गई। प्रदर्शन करने वालों का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान दीपक धनखड़ ने किया। यूथ कांग्रेस को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि बजट पूरी तरह से युवा व किसान विरोधी है।
युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा कोई रोडमैप नहीं सुझाया गया। जिससे साफ है कि केंद्र सरकार को प्रदेश के युवाओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि फसलों के भाव लागत मूल्य से डेढ गुना करने के नाम पर जो आंकड़ों की बाजीगरी केंद्र सरकार के द्वारा की गई है, उसकी पोल अप्रैल माह में ही खुल जाएगी। क्योंकि केंद्र की किसान विरोधी सरकार गेहूं के भाव में कोई इजाफा नहीं करने वाली है।
वहीं, प्रधानमंत्री पकौड़ा रेहड़ी को भी रोजगार की श्रेणी में जोड़ रहे हैं तो ऐसे हालात में वर्तमान सरकार से युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद करना ही बेमानी है। प्रदर्शन के दौरान उनके साथ डा. सुुनील कोंट, अंकुर गुभाना, रॉकी भंभेवा, देवेंद्र सासरौली, अंकुश दुहन, विक्की राजा, कृष्ण पंघाल, दीपक पाहसौर व विरेंद्र मौजूद रहे।