फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेना भर्ती: चार जिलों के उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी

सेना भर्ती: चार जिलों के उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी

Fri, 29 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती: चार जिलों के उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी
सेना भर्ती: चार जिलों के उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
चरखी दादरी।
गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल में चार अक्तूबर से शुरू होने जा रही सेना भर्ती के लिए आर्मी की वेबसाइट पर योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। भर्ती रैली में आने से पहले उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र की प्रति निकलवा सकते हैं। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल अजीत पिल्लई ने बताया कि प्रवेश पत्र के बिना उम्मीदवार को रैली में नहीं घुसने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार से 12 अक्तूबर तक तहसील के अनुसार उस क्षेत्र के उम्मीदवारों को सुबह डेढ़ बजे तक रैली स्थल पर पहुंचना होगा। सुबह छह बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर को भिवानी तहसील, पांच को तोशाम और लोहारू के युवाओं की सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी और सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए भर्ती होगी। छह अक्तूबर को बवानीखेड़ा के उम्मीदवारों की सभी पदों के लिए और दादरी तहसील के सैनिक जनरल ड्यूटी व सैनिक तकनीकी पद के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इसके बाद सात अक्तूबर को दादरी तहसील के सैनिक लिपिक, कीपर तकनीकी और सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए तथा बाढड़ा, बौंद कलां व सिवानी तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।

कर्नल पिल्लई ने बताया कि आठ अक्तूबर को सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक तकनीकी और सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए रेवाड़ी तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए नौ अक्तूबर को रेवाड़ी तहसील के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसी दिन कोसली और बावल तहसील के युवाओं की सभी पदों के लिए भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ तहसील के युवाओं की 10 अक्तूबर को सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी व सैनिक तकनीकी पद के लिए भर्ती की जाएगी। सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए 11 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ तहसील, नांगल चौधरी, अटेली व कनीना तहसील के सभी पदों के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को नारनौल तहसील के युवाओं की सभी पदों के लिए भर्ती होगी। भर्ती निदेशक ने बताया कि 13 व 14 अक्टूबर को शारीरिक परीक्षा में पास उम्मीदवारों की डॉक्टरी जांच की जाएगी। कर्नल ने भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताया कि सैनिक जनरल के लिए उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल (जन्म एक अक्तूबर 1996 से एक अप्रैल 2000 के बीच) सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी और सैनिक ट्रेडमैन के लिए उम्र साढ़े 17 से 23 साल (जन्म 1 अक्टूबर 1994 से 1 अप्रैल 2000 के बीच) हो। भर्ती निदेशक कर्नल पिल्लई ने बताया कि प्रार्थी अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज की 16 फोटो और सभी मूल दस्तावेजों की मूल प्रतिलिपि की दो-दो कापियां स्वयं के हस्ताक्षर करके लाएं। इसके अलावा शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन ना करें, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया में यूरिन और रक्त की जांच की जाएगी। इन दवाओं का सेवन करता पाया जाने वाले उम्मीदवार की भर्ती रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed