{"_id":"65f4afa268dcd98fc80e4547","slug":"13-points-will-be-made-in-the-city-to-dump-garbage-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-106210-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में कूड़ा डालने के लिए बनेंगे 13 प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में कूड़ा डालने के लिए बनेंगे 13 प्वाइंट
Sat, 16 Mar 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा 13 जगह कूड़ा डालने के पॉइंट बनाए जाएंगे। जहां से कूड़ा उठाकर डंपिंग पॉइंट पर ले जाया जाएगा और इससे शहर में जगह-जगह लगने वाले कूड़े के ढेरों से जनता को मुक्ति मिलेगी।
अधिकारियों के साथ भगवान परशुराम मंदिर वाली सड़क के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को नसीहत दी कि सड़क निर्माण टेंडर के तय मानकों व गुणवत्ता के हिसाब से किया जाए। चेयरपर्सन ने भगवान परशुराम मंदिर वाली सड़क के निर्माण कार्य तथा नगर परिषद द्वारा कूड़ा डालने के लिए चिन्हित किए गए स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण में गुणवत्ता के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही व कोताही सहन नहीं की जाएगी। जनता के टैक्स का सही तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए। कहा कि जल्द ही यह सड़क बनाकर तैयार हो जाएगी और लोगों को सेक्टर-6, सेक्टर-2 व 7 में आवागमन करने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा,एसआई सुनील हुड्डा, जेई संदीप हुड्डा, जेई नीरज मौजूद रहे।