फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   1262 people got tested for anemia on the first day

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले दिन 1262 लोगों की एनीमिया की जांच कराई

Wed, 12 Jun 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 12 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
1262 people got tested for anemia on the first day
सामान्य अस्पताल परिसर में एनीमिया अ​भियान का शुभारंभ करते हुए सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह।
झज्जर। एनीमिया के 100 दिन के अभियान कार्यक्रम का जिला ट्रेनिंग हाल नागरिक अस्पताल झज्जर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पहले दिन अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर 1262 लोगों की एनीमिया की जांच की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि छोटे बच्चों से लेकर बड़े व्यक्ति तक खून की कमी होना बहुत ही दयनीय स्थिति होती है। एनीमिया जैसी घातक बीमारी के प्रति आम जन को जागरूक होना पड़ेगा ताकि प्रदेश में बोले जाने वाली कहावत जहां दूध दही का खाना, वह मेरा हरियाणा कहावत दोबारा से बोली जा सके। ऐसी बीमारी के प्रति सरकार ने एनीमिया के 100 दिन कार्यक्रम की शुरुआत की है ताकि बच्चों से लेकर आम जान में खून की कमी को दूर किया जा सके और एनीमिया जैसी घातक बीमारी से बचा जा सके। एमएस डॉ. नरेश दहिया ने सरकार शुरू किए गए अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कहा कि हमें एकजुट होकर आमजन को एनीमिया जैसी घातक बीमारी के लिए जागरूक करना होगा और एक साथ आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉक्टर बसंत दुबे, एसएमओ डॉक्टर गुरजीत सिद्धू, डॉ. निधि मोमिया, डॉ. राशि, एनीमिया मुक्त हरियाणा कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. भूपेश आदि माैजूद रहे।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed