फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   क्षेत्र में एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं ला पाई भाजपा सरकार : सांसद दीपेंद्र

क्षेत्र में एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं ला पाई भाजपा सरकार : सांसद दीपेंद्र

Mon, 04 Mar 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं ला पाई भाजपा सरकार : सांसद दीपेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। भाजपा सरकार ने कांग्रेस कार्यकाल में मंजूर हुई परियोजनाओं को रद्द करने का काम किया है। खुद तो इलाके में एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं ला पाई है। यह कहना है सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा रविवार को गांव आसौदा में आयोजित जनसमर्थन सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। पहले सांसद ने दादा बूढ़ा मंदिर में मत्था टेककर सुख समृद्धि की कामना की। सभा के आयोजक राजपाल समेत इलाके के तमाम कांग्रेस नेताओं ने सांसद का सभा में पहुंचने पर अभिनंदन किया। नौगामा के प्रधान कपूर सिंह व बुजुर्गों ने सांसद को पगड़ी बांधी। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैैनिकों को श्रद्धांजलि देने दी गई, इसके बाद सभा शुरू हुई। लोगों से रूबरू होते हुए सांसद ने कहा कि पिछले चुनाव में आपने मुझे जो जिम्मेदारी दी थी उसे मैंने पहले की तरह ही पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया। मैंने हमेशा साफ नीयत से काम करने की कोशिश की है। 36 बिरादरी के भाईचारे को बनाए रखते हुए हर किसी को मान-सम्मान देने का प्रयास किया है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी मर्यादा में रहकर टिप्पणी करनी चाहिए और मैं सीएम को बता दूं कि दीपेंद्र हुड्डा एक किसान का बेटा है। दीपेंद्र ने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के अलावा 11 अन्य बड़े अस्पताल भी बनने थे। उन्हें रद्द करने की बजाय भाजपा सरकार उन्हें बनवाने का काम करें ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सके। सांसद ने कहा कि भाजपा पूर्ण रूप से विकास विरोधी सरकार है। सरकार की नीयत सही होती तो बहादुरगढ़ तक आई मेट्रो आसौदा तक तक आती। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो मेट्रो को बहादुरगढ़ से आसौदा, सांपला से लेकर रोहतक तक ले जाने का काम करेंगे। बाईपास का निर्माण करवाकर बहादुरगढ़ के चारों तरफ रिंग रोड जैसी सुविधा प्रदान करने का काम किया जाएगा। जनसभा को संबोधित करते हुए आयोजक राजपाल आर्य ने कहा कि 2014 के हुए लोकसभा चुनाव में बहादुरगढ़ से जो चूक हुई थी उस चूक की भरपाई करते हुए बहादुरगढ़ हलके की जनता भारी मतों से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को बहादुरगढ़ हलके से विजयी करके भेजेगी। राजपाल आर्य की बात का जनसमर्थन सभा में मौजूद जनसैलाब ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन विनोद कुमार, पूर्व जिप चेयरमैन सतीश छिकारा, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पूर्व ब्लॉक प्रधान प्रियवर्त दलाल, कांग्रेस नेता सतपाल राठी, पार्षद युवराज छिल्लर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण जून, श्रीओम अहलावत, सज्जन सिंह दलाल, कैप्टन मानसिंह दलाल, प्रदीप लडरावण, अधिवक्ता संदीप राठी, बार प्रधान बिजेंद्र राठी, सुरेंद्र खत्री, वजीर राठी, जगदीश नंबरदार, बल्लू प्रधान, कृष्ण राठी, असलम खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed