फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राज्य स्तरीय लोक गीत प्रतियोगिता में जनता कालेज बना विजेता

राज्य स्तरीय लोक गीत प्रतियोगिता में जनता कालेज बना विजेता

Sat, 02 Mar 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय लोक गीत प्रतियोगिता में जनता कालेज बना विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. कमल नयन ने बताया कि हरियाणवी संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संवर्धन के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों की 12 टीमों ने भाग लिया। अंत में जनता महाविद्यालय की टीम को विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में जनता महाविद्यालय की टीम ने प्रथम, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की टीम ने द्वितीय, जीवीएम महाविद्यालय की टीम ने तृतीय और राजकीय महाविद्यालय भिवानी की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में रणबीर सिंह राठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन कर कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं हरियाणवी संस्कृति को बचाए रखने के लिए अति आवश्यक हैं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने सभी टीमों और इंचार्जों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न अवसरों जैसे होली, दीवाली, फागण, कार्तिक, भात, जलड़ी, तीज, देवी, धाम, सिटणे, बान तेल, जापा, मुंडन पर गाए जाने वाले लोकगीत हरियाणवी संस्कृति को अगली पीढ़ी तक स्थानांतरित करने आवश्यक हैं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्व निदेशक युवा कल्याण विभाग महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय डॉ. जनार्दन शर्मा, डॉ. मनुहार शर्मा, संगीत शिक्षिका व लेखिका, डॉ. महेंद्र शर्मा बीआरपी बौंद कलां व हरियाणवी लेखक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रो. रोशन लाल ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में डॉ. जनार्धन ने छात्रों का मार्गदर्शन कर कहा कि प्राचीन हरियाणवी संस्कृति को जीवंत रखना एवं विद्यार्थियों के परिचित कराने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी है। इस अवसर पर डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. सुशील बंसल, प्रो. नीना बंसल, प्रो. अमीता मलिक, डॉ. सुनीता धतरवाल, प्रो. जयवीर सिंह, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. राजकुमार गर्ग, डॉ. राजेंद्र, डॉ. नीरज गर्ग, डॉ. सुशीला सैनी, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. तरसेम, प्रो. प्रीति गुप्ता, प्रो. गरीमा, डॉ. आस्था, प्रो. संपदा, मोहन गुप्ता, ज्योतिस्वरूप, राकेश शर्मा, संजीव गुप्ता, अनीता, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वयंसेवक मोहित कुमार, मोहित बेरलिया, मनीष पिचौपा, अंशु महला, रसिता, मयंक, रीतिक, मोनू, रिंकू शर्मा, अंकित आर्या, ज्योति व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed