फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई निर्भीक मतदान की शपथ

एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई निर्भीक मतदान की शपथ

Sat, 26 Jan 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई निर्भीक मतदान की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक स्मित चौधरी ने पुलिस कर्मचारियों को निर्भीक होकर मतदान कराने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी पूरे भारतवर्ष में मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बना था। 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था। सन 2011 में भारत सरकार ने चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र में विश्वास रखकर देश की स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की लोकतांत्रिक परंपरा को बरकरार रखना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक नागरिक को धर्म, जाति, समुदाय, भाषा के आधार पर एवं अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए और प्रत्येक मतदाता को अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर डीएसपी हेड क्वार्टर प्रदीप कुमार, सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी जगराम, महिला थाना प्रभारी मनीषा, सुरक्षा इंचार्ज मंजीत अहलावत, एसपी सहायक परमवीर, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र दांगी व सुमित और पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed