फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्कूल नेशनल गेम्स में मांडोठी की तनु ने जीता सिल्वर मेडल

स्कूल नेशनल गेम्स में मांडोठी की तनु ने जीता सिल्वर मेडल

Fri, 21 Dec 2018 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
स्कूल नेशनल गेम्स में मांडोठी की तनु ने जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स में मांडोठी गांव की तनु दलाल ने सिल्वर मेडल जीत कर हलके का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 14 से 18 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। मेडल जीतकर गांव लौटने पर जननायक जनता पार्टी के नेता संजय दलाल ने अपने बस स्टैंड स्थित कार्यालय में गांव की बेटी को 20 किलो बादाम देकर उसका हौसला अफजाई किया। कोच सुनील दलाल ने बताया कि तनु की प्रैक्टिस पिछले तीन सालों से दादा बुड्ढा अखाड़ा समिति में चल रही है।

तनु ने नागालैंड तेलंगाना बिहार और हरियाणा के पहलवानों को पटखनी देकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। जनवरी में पुणे में होने वाले खेलों के लिए भी तनु ने क्वालीफाई कर लिया है। जेजेपार्टी के नेता संजय ने कहा कि आज बेटियां बेटों से किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। आज पढ़ाई से लेकर खेलों तक हर जगह बेटियों ने अपना डंका बजाने का काम किया है। दलाल ने कहा कि हमें ग्रामीण आंचल से निकलते हुए पहलवानों को उचित से उचित मान-सम्मान देकर उनका हौसला अफजाई करना चाहिए ताकि वह यूं ही इस प्रदेश और देश का परचम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराते रहे। तनु के कोच सुनील दलाल संजय ने बधाई दी। इस मौके पर राम कुंवार, संजू प्रधान एक्स सरपंच मेहंदीपुर दाबोदा, कोच सुनील दलाल, काला मांडोठी, जोगिंदर, कालू मतने, विक्की, सचिन, रोहित राठी, सुनील कुमार, दीपांशु दलाल, कराटे कोच गोविंद सांगवान आदि लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed