फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   =लंबे इंतजार के बाद अब जिले के गांवों में होगा 25 करोड़ से विकास

=लंबे इंतजार के बाद अब जिले के गांवों में होगा 25 करोड़ से विकास

Mon, 12 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
=लंबे इंतजार के बाद अब जिले के गांवों में होगा 25 करोड़ से विकास
चरखी दादरी। जिले के सरपंचों की लंबे समय से चली आ रही गांवों के विकास कार्यों की मांग अब पूरी होने जा रही है। अब 25 करोड़ की लागत से तकरीबन सभी गांवों में विकास कार्य शुरू होंगे। इसके लिए विभाग ने पंचायतों से प्रस्ताव पारित करवाकर बजट मंजूरी के लिए भेज दिया है। जल्द ही यह बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले के गांवों में विकास कार्यों की गति शुरू से ही धीमी रहने पर सरपंचों में लंबे समय से नाराजगी चली आ रही है। कई दिनों तक सरपंचों ने ई-टेंडर प्रणाली का विरोध किया। सरकार बनने के दो साल तक तो गांवों में बजट पहुंचा ही नहीं उसके बाद केंद्र और राज्य सरकार की प्लान के अनुसार गांवों में आबादी के अनुपात से गांव वाइज एक से पांच लाख रुपये तक का बजट आवंटित किया गया। इस राशि से छोटे स्तर के विकास कार्य ही संभव हुए।
विज्ञापन

इस समय गांवों की गलियों और दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। गांवों में गलियों की हालत इस समय काफी खराब है। कई गांवों में तो दूषित पानी निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूषित पानी का गांवों के मुख्य रास्तों पर जमाव बना रहता है। इससे इन गलियों से वाहनों का गुजरना भी मुश्किल बना हुआ है। गलियों में दूषित पानी का जमाव होने से स्वच्छता अभियान पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गांवों में इस समय दूषित पानी के नाले बनाए जाने की सख्त जरूरत है। गांवों में अब लाल डोरा की सीमा से बाहर एरिया में मकान ज्यादा संख्या में बनने लगे हैं जिससे इन बस्तियों में भी नई गलियों और पेयजल लाइनें बिछाए जाने की जरूरत है ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कतें न आए। श्मशान घाट के रास्ते भी खराब पड़े हैं। श्मशान घाट के रास्तों में भी दूषित पानी का जमाव बना रहता है जिससे ग्रामीणों को बड़ी मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 25 करोड़ से होगी गांवों की कायाकल्प
अब सरकार जिले के दादरी और बाढड़ा ब्लॉक में विकास कार्यों पर 25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। दादरी ब्लॉक के लिए 10 करोड़ और बाढड़ा ब्लॉक के लिए 15 करोड़ का बजट खर्च करने की प्लानिंग है। पंचायत एवं विकास विभाग ने तकरीबन सभी गांवों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे हैं। विभाग ने इन सरपंचों के प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर सरकार को भेज दिए हैं। अब जल्द ही इस बजट राशि को मंजूरी मिलने की उम्मीद है क्योंकि यह बजट सीएम घोषणा के तहत खर्च होना है। एक सप्ताह पहले पंचायत विभाग ने यह फाइल सरकार को भेज दी है।


सभी पंचायतों से प्रस्ताव लेकर बजट राशि के लिए हेड ऑफिस भेज दिए हैं। इस बजट राशि से गांवों में गली निर्माण, दूषित पानी निकासी व सामुदायिक भवन आदि का निर्माण होना है। - ग्राम सचिव, सुरेंद्र सिंह, पंचायत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed