फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   इनेलो के प्रदेश बंद पर प्रशासन अलर्ट, 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनेलो के प्रदेश बंद पर प्रशासन अलर्ट, 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Sat, 08 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
इनेलो के प्रदेश बंद पर प्रशासन अलर्ट, 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। इनेलो के प्रदेश बंद कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट है। शनिवार के प्रस्तावित प्रदर्शन में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए प्रशासन ने 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इसके अलावा जिले में करीब 300 पुलिस कर्मियों की अलग-अलग जगहों पर तैनाती की गई है। प्रदर्शन को देखते हुए दादरी शहर, बाढड़ा, बौंद कलां व झोझू कलां ब्लॉक में 12 पुलिस नाके लगाए जाएंगे। वहीं, जिला प्रशासन ने व्यापारियों से कहा कि अगर कोई जबरन दुकानों को बंद कराता है तो तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें।
ज्ञात रहे कि प्रदेश बंद कार्यक्रम के लिए इनेलो पदाधिकारी पिछले कुछ दिनों से जिले में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों से समर्थन मांग रहे हैं। प्रदेश स्तर के बंद को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपनी शुक्रवार को अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसके तहत 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति जिले में की गई हैं। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए अपनी प्लानिंग तैयार कर ली है। इसके तहत शहर में नौ जगहों पर नाकेबंदी की जाएगी। इन सभी नाकों पर करीब 50 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। प्रत्येक नाके पर पांच पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे और इनमें एक इंचार्ज व चार उसके सहयोगी पुलिस कर्मी होंगे।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस के खुफिया विभाग को भी अलर्ट रहकर हर गतिविधि की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के आदेश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट हिदायत दी है कि अगर कोई कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं, इनेलो नेताओं का कहना है कि जिले के व्यापारी प्रदेश बंद को पहले ही समर्थन दे चुके हैं और व्यापारी स्वेच्छा से बाजार बंद रखने के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां की जाएगी नाकाबंदी
पुलिस विभाग ने जो प्लानिंग तैयार की है उसके अनुसार शहर में परशुराम चौक, रेलवे रोड, हीरा चौक, लाला लाजपतराय चौक, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, रोहतक रोड सहित नौ जगहों पर नाकेबंदी की जाएगी। इसके अलावा जिला के बाढड़ा उपमंडल में क्रांतिकारी चौक पर नाका लगाया जाएगा। बौंद कलां ब्लॉक के बस स्टैंड पर भी पुलिस नाका लगाएगी।
बैठक कर बनाई प्लानिंग
बता दें कि गत दो अप्रैल को भीम सेना के प्रदेश बंद कार्यक्रम के दौरान शहर में हंगामा हुआ था और जबरन दुकानें बंद कराने के मामले भी सामने आए थे। इस पर जिला पुलिस ने दो एफआईआर भी दर्ज की थी। इनेलो के प्रदर्शन में जिले की कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बैठक कर अपनी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

दो रिजर्व कंपनी भी रहेंगी तैनात
पुलिस कर्मचारी शहर में स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए पैदल गश्त भी करेंगे। इसके अलावा 9 राइडर और 10 पीसीआर भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त करेंगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिले में दो रिजर्व कंपनी भी अलर्ट रहेंगी और अगर कहीं भी लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ता है तो तुरंत ये कंपनियां मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास करेंगी।

वर्जन
प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस विभाग पूर्णतया अलर्ट है। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं और अगर कोई कानून व्यवस्था को ठेस पहुंचाएगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

- हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक, चरखी दादरी।

वर्जन
पुलिस अधीक्षक के साथ प्रस्तावित प्रदर्शन पर जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की है। जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हैं और अगर कोई शांति व्यवस्था भंग करेगा तो प्रशासन उस पर दंडात्मक कार्रवाई करेगा।
- अजय सिंह तोमर, जिला उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed