फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पैंथर पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं कर सकेंगे लापरवाही, वर्दी पर लगे कैमरे से पता चलेगी लोकेशन

पैंथर पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं कर सकेंगे लापरवाही, वर्दी पर लगे कैमरे से पता चलेगी लोकेशन

Tue, 22 May 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पैंथर पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं कर सकेंगे लापरवाही, वर्दी पर लगे कैमरे से पता चलेगी लोकेशन
पैंथर पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं कर सकेंगे लापरवाही, वर्दी पर लगे कैमरे से पता चलेगी लोकेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पैंथर (राइडर) पर तैनात पुलिसकर्मी अब ड्यूटी पर लापरवाही नहीं बरत सकेंगे। ड्यूटी समय में इनकी मुस्तैदी व वाहन चालकों के साथ किए गए व्यवहार की जानकारी पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में बैठकर ले सकेंगे। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने 10 राइडरों पर तैनात 20 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की वर्दी पर कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से लोकेशन के साथ-साथ वारदात के बाद लिए गए एक्शन पर भी नजर रखी जाएगी। पैंथर के अलावा पुलिस अधीक्षक ने जिले के थानों की 10 पीसीआर में भी डेस्क बोर्ड कैमरे लगा दिए हैं।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद लघु सचिवालय परिसर में पुलिस अधीक्षक ने 10 पैंथर पर तैनात 20 पुलिस ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सन ग्लास, मास्क सहित बॉडी कैमरे थमाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पारदर्शिता लाने के लिए पुलिस विभाग ने ये कैमरे खरीदे हैं। सभी पीसीआर के डेस्क बोर्ड पर व राइडर पर तैनात पुलिस कर्मियों को अपनी जेब पर ये कैमरे लगाने होंगे। उन्होंने बताया कि इन कैमरों में ड्यूटी के दौरान लोकेशन की रिकॉर्डिंग भी पुलिसकर्मी को करनी होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कई बार वाहन चालक और पुलिसकर्मी एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं, लेकिन सबूतों के अभाव में मामले की तह तक नहीं पहुंचा जा सकता। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से कहा कि इन कैमरों को ड्यूटी के समय ऑन रखें। वाहन चालक के साथ कहासुनी होने पर कैमरे की फुटेज सबूत के तौर पर काम आएगी। उन्होंने कहा कि राइडर पर तैनात पुलिस कर्मी अगर अपने क्षेत्र से नदारद रहता है तो इसकी जानकारी भी अब मिल जाएगी। एसपी ने 10 पीसीआर व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के कैमरों की जांच की और इनकी कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस कर्मियों से पूछताछ भी की। इसके बाद एसपी ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को लघु सचिवालय से रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में यहां तैनात रहेगा पैंथर
पैंथर नंबर एक बस स्टैंड से परशुराम चौक, नंबर दो परशुराम चौक से रोहतक फाटक, रेस्ट हाउस व रेलवे रोड पर गश्त करेगी। पैंथर नंबर तीन परशुराम चौक से लेकर कोर्ट गेट, नंबर चार कोर्ट गेट से परशुराम चौक तक, नंबर पांच कोर्ट गेट से पटियाला चौक, पुराना बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन तक गश्त करेगी। पैंथर नंबर छह पटियाला चौक से पुरानी अनाज मंडी, रेलवे स्टेशन व रेलवे फाटक, नंबर सात नया बस स्टैंड से लोहारू चौक, नंबर आठ रेलवे फाटक रोहतक रोड से रावलधी बाईपास, नंबर नौ महिला थाने से घिकाड़ा रोड स्थित सीसीडी कैंटीन, नंबर 10 परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक होते रंगीला मंदिर और पैंथर नंबर 12 दिल्ली बाईपास से कॉलेज रोड होते हुए चिड़िया मोड़ तक गश्त करेगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पैंथर आठ व 12 की रात के समय ड्यूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed