{"_id":"5aef544f4f1c1bea118b591c","slug":"121525634127-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जताया रोष
Updated Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चरखी का जलघर सूखा, 500 रुपये में टैंकर खरीद कर प्यास बुझाने को मजबूर ग्रामीण
चरखी दादरी। गांव चरखी जलघर में पानी नहीं होने से ग्रामीणों को 500 रुपयेे में पानी का टैंकर खरीदना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत पर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान करवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने अधूरी पड़ी पेयजल लाइन जल्द ही बिछाए जाने की भी मांग जन स्वास्थ्य विभाग से की है।
चरखी दादरी- भिवानी प्रमुख सड़क मार्ग पर स्थित करीब 10 हजार की आबादी वाला गांव चरखी इस समय पेयजल संकट से जूझ रहा है। गांव के जलघर में पानी नहीं आने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण रमेश कुमार, फतेह सिंह, ओमप्रकाश, सतबीर सिंह, मुख्यतयार सिंह, उमेद सिंह सहित महिला बाला, संतोष, इंद्रावती, बेदो देवी ने बताया कि गांव में पिछले करीब छह माह से पानी की किल्लत बनी हुई है लेकिन प्रशासन व विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अब गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण इसे लेकर कई बार विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नहर से जलघर तक नई पेयजल लाइन बिछाई जानी है लेकिन यह प्रोजेक्ट भी अधर में लटका हुआ है। आधी दूरी में ही पाइप लाइन बिछाई गई है जिसकी वजह से जलघर सूखा पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे 500 रूपये में पानी का टैंकर खरीदने को विवश हैं। कुछ एरिया में ट्यूबवेल के जरिए पानी की आपूर्ति होती है। कुछ ग्रामीण खेतों में बने अपने ट्यूबवेल आदि के जरिए पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। अब गर्मी के मौसम में पेयजल को लेकर हालात बेहद खराब हो गए हैं। खासकर महिलाओं को खासी परेशानी हो रही है। ग्रामीण पानी एक-एक बूंद को तरस रहे हैं लेकिन विभाग व प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। चरखी जलघर में पानी नहीं आने से गांव भैरवी व भीड़ भैरवी में भी संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
कई बार प्रशासन और विभाग से पेयजल समस्या की शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों को लगातार समझाते आ रहे हैं लेकिन पेयजल की समस्या का समाधान तो होना चाहिए। पेयजल की अधूरी पड़ी लाइन को जल्दी ही बिछाना चाहिए ताकि गांव में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति हो सके। वे पिछले दिनों सांसद धर्मबीर सिंह से भी शिकायत कर चुके हैं।
- सरपंच गुलजारीलाल, चरखी