{"_id":"5ae8bc994f1c1bed778b60ec","slug":"121525202073-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीआई जमीन को हरियाणा सरकार को सुपुर्द करने का प्रयास करेगी केंद्र सरकार: बीरेंद्र डुमरखां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीआई जमीन को हरियाणा सरकार को सुपुर्द करने का प्रयास करेगी केंद्र सरकार: बीरेंद्र डुमरखां
Updated Wed, 02 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीसीआई फैक्ट्री की जमीन हरियाणा सरकार को सुपुर्द करने का प्रयास करेगी केंद्र : बीरेंद्र
चरखी दादरी। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र डुमरखा का कहना है कि सीसीआई फैक्ट्री की जमीन हरियाणा सरकार को सुपुर्द करने का प्रयास किया जाएगा और यहां चौधरी निहाल सिंह सिंह तक्षक के नाम से कुछ यादगार बनवाने की कोशिश रहेगी।
भागवी गांव में आयोजित चौधरी निहाल सिंह तक्षत जयंती समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज के लिए काम करने वाले सदा लोगों के जेहन में बसे रहते हैं। भले ही उनका सियासी मुकाम बड़ा हो या न हो लेकिन उनकी शख्सियत सियासतदानों से बड़ी होती है। ऐसा ही व्यक्तित्व चौ. निहाल सिंह तक्षक का था। स्व. निहाल सिंह ने विषम परिस्थितियों में रहते हुए सामाजिक उत्थान और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रजामंडल आंदोलन के चौधरी निहाल सिंह अग्रणीय नेता रहे और उन जैसे नेताओं की बदौलत ही आज हम खुशहाली का जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने दिवंगत नेता के नाम से फाउंडेशन या ट्रस्ट बनाए जाने पर दस लाख रुपये अनुदान देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आर्य समाज में काम करते समय निहाल सिंह ने लोहारू नवाब की हुकूमत के विरोध के बावजूद उस क्षेत्र में विद्या के 12 मंदिर खुलवाए। चौ. निहाल सिंह यह जानते थे कि शिक्षा के बिना समाज की तरक्की नहीं हो सकती। इसलिए दादरी से लेकर रेवाड़ी और झज्जर तक उन्होंने बिरला सेठ के साथ काम करते हुए अनेक स्कूलों की स्थापना करवाई।
विज्ञापन
चौ. निहाल के नाम महाविद्यालय खुलवाने के लिए किया अनुरोध : धर्मबीर सिंह
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि दादरी में उन्होंने और सोमबीर सांगवान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से एक राजकीय महाविद्यालय बनवाने का अनुरोध किया है। उनका प्रयास रहेगा कि इस कालेज का नाम चौ. निहाल सिंह के नाम से किया जाए। नगरपरिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने बताया कि परिषद ने एक चौक का नाम मुख्यमार्ग पर पूर्व मंत्री निहाल सिंह के नाम से कर दिया है, इसकी अनुमति राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से लेनी है। इस अवसर पर पूर्व उप राज्यपाल चंद्रावती, पूर्व विधायक जगजीत सांगवान, सोमबीर सांगवान, राजेेंद्र उर्फ रज्जू अहलावत, युद्धवीर सहरावत, डॉ. प्रकाशवीर विद्यालंकार, स्वामी आर्यवेश, रमेश तक्षक, डॉ. किरण कलकल आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में अधिवक्ता संजीव तक्षक, आदित्य तक्षक, मा. हुकुमसिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष जोगेंद्र अहलावत, दलबीर गांधी, सरपंच लोकराम, संजय भागवी, डॉ. आरएस सांगवान, गुणपाल सांगवान, राजू मान, रविंद्र सिंह गुप्ता, डॉ. संजीव मड़िया, डॉ. सुमित्रा, डॉ. दलीप सिंह सांगवान, प्रवीण इमलोटा, सतबीर लोहचब, जोरावर चरखी, नरसिंह डोहकी, राजेंद्र डोहकी, अमरचंद सांगवान आदि मौजूद रहे।