फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मिस वर्ल्ड के गौत्र पर टिप्पणी करने पर इनेलो ने फूंका थरूर का पुतला

मिस वर्ल्ड के गौत्र पर टिप्पणी करने पर इनेलो ने फूंका थरूर का पुतला

Tue, 21 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
मिस वर्ल्ड के गौत्र पर टिप्पणी करने पर इनेलो ने फूंका थरूर का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के गौत्र पर सांसद शशि थरूर द्वारा की गई टिप्पणी की इनेलो ने निंदा की है। सोमवार को इनेलो कार्यकर्ताओं ने रोहतक-दिल्ली रोड पर थरूर व कांग्रेस का पुतला फूंक कर रोष जताया।
इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर ने कहा कि अपनी योग्यता के बल पर खिताब जीतकर मानुषी ने देश का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा किया है। सांसद शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर के गौत्र का जो उपहास किया है वह उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन

छिल्लर गौत्र के प्रति चिल्लर शब्द का प्रयोग करना अशोभनीय व अपमानित करने वाली टिप्पणी है। इनेलो इसकी भरपूर निंदा करती है। साथ ही मांग करती है कि शशि थरूर को तुरंत प्रभाव से कांग्रेस से बर्खास्त किया जाए और कांग्रेस के लिए छिल्लर छिकारा गौत्र से सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट करते हुए माफी भी मांगे। अन्यथा इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी छिल्लर-छिकारा प्रमुखों से विचार-विमर्श करके कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला संगठन सचिव नरदेव दहिया, कृष्ण बामनोली, बिजेंद्र छिल्लर, राजेंद्र छिल्लर, रितेश छिकारा, हरदीप छिकारा, पूर्व सरपंच करतार कुलासी, मास्टर रामफल छिकारा, हेमचंद्र, जगदीश रूहिल, प्रवीण कुमार, रमेश राठी, संदीप जाखौदा, जगत सिंह, दीपक शर्मा, सिद्धार्थ, पूर्व पार्षद राजेश तंवर आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed