फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक करोड़ से सात गांवों के जलघरों की सुधरेगी हालत

एक करोड़ से सात गांवों के जलघरों की सुधरेगी हालत

Tue, 31 Oct 2017 01:38 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ से सात गांवों के जलघरों की सुधरेगी हालत
जल्द मिलेगा सात गांवों को पेयजल समस्या से छुटकारा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के सात गांवों के ग्रामीणों को अब पेयजल संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इन गांवों की पेयजल संबंधी जरूरतों को भांपते हुए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई प्लानिंग को हैड ऑफिस से स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत विभाग अब गांव घसौला के जलघर को जनसंख्या के अनुरूप अपग्रेड करने की योजना है। इस संबंध में हैड ऑफिस से बजट राशि भी मंजूर हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि सातों गांवों के जलघरों के सुधारीकरण पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी और जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को धरातल पर सिरे चढ़ा दिया जाएगा।
जिले के कई गांवों में जलघरों की दयनीय स्थिति बनी हुई है। कुछ गांवों के जलघर तो करीब दो से तीन दशक पुराने हैं। इन जलघरों की पानी आपूर्ति की क्षमता भी अब उतनी नहीं रही। गांवों में हर साल आबादी में इजाफा हो रहा है लेकिन उसके अनुरूप पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है इस वजह से समय- समय पर गांवों में पेयजल का संकट बना रहता है। गांवों के अधिकतर लोग ट्यूबवेल कुआं आदि के पानी से काम चला रहे हैं। गर्मियों में गांवों में पानी का संकट ज्यादा गहरा जाता है। इतना नहीं ही गांवों में बने जलघरों की नियमित अंतराल के बाद सफाई भी नहीं हो पा रही है जिससे खराब पानी की आपूर्ति की भी शिकायत अक्सर बनी रहती हैं। इस समय गांवों में पेयजल व्यवस्था में सुधार किए जाने की सख्त जरूरत बनी हुई है। जिले के कई बड़े गांवों में वाटर टैंकों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत बनी हुई है ताकि पानी की आपूर्ति एवं स्टोरेज क्षमता बढ़ सके। गांव रानीला, चरखी, बौंद कलां, सांवड़, अचीना, इमलोटा, मिसरी, पैतावास कलां सहित विभिन्न बड़े गांवों में आबादी के अनुरूप पानी की क्षमता को बढ़ाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, कागजी कार्रवाई भी तेज
जनस्वास्थ्य विभाग ने जिले के सात गांवों के लिए प्लान तैयार की है। इस प्लान के तहत इन गांवों में पानी की आपूर्ति में सुधार किया जाना है। इन गांवों के जलघर काफी खराब स्थिति में होने की वजह से पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों विभाग ने इसके लिए एस्टिमेट तैयार किए थे। अब इन गांवों के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग ने इस पर तेजी से कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से सभी आवश्यक कागज औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जलघर का कितने से होगा सुधार
जिले के गांव मंदोली में 16 लाख की लागत से पेयजल व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। जलघर के जरिए आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कि या जाना है। इसके लिए बजट राशि मंजूर हो चुकी है। यहां कुछ नई पाइप लाइन भी बिछाए जाने की प्लानिंग है ताकि नए आबाए एरिया में पानी की आपूर्ति की जा सके। गांव कलियाणा में जलघर की मरम्मत व पेयजल लाइन पर 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह बजट राशि भी मंजूर हो गई है। इस पर जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है।
नवंबर मध्य तक काम होगा शुरू
गांव घसोला का जलघर अपग्रेड किया जाना है। इस जलघर की क्षमता बढ़ाई जाएगी ताकि गांव में पानी की आपूर्ति को बढ़ाया जा सके। इस पर 16 लाख रूपये का बजट खर्च किए जाने की प्लानिंग है। नई लाइनें भी बिछाई जानी हैं। आदमपुर, जावा, बीजणा, चंदेनी में भी पानी की आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। इन गांवों में जरूरत के अनुसार नई लाइनें भी बिछाई जानी है ताकि पानी का समान वितरण हो सके। गांव की नई बस्ती में भी पानी की आपूर्ति पर जोर दिया जाएगा।

इन गांवों में नवंबर मध्य तक काम शुरू होने की उम्मीद है। विभाग तेजी से कागज प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है ताकि इस प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा कर लिया जाए।
वर्सन-
इन गांवों में पेयजल लाइनें भी बिछाई जानी हैं। पानी की आपूर्ति में बढ़ोतरी करने की प्लान है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
जेई समुद्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed