{"_id":"5c72ec2ebdec2273923c2fb2","slug":"11551035438-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराना सम्मेलन के लिए रोडवेज कर्मियों की लगाई ड्यूटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसराना सम्मेलन के लिए रोडवेज कर्मियों की लगाई ड्यूटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अब परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के हलके वाले गांवों में जाकर प्रदेश सरकार की पोल खोलेंगे। इसके लिए रोडवेज की तालमेल कमेटी प्रदेश के सभी डिपो में पहुंचकर कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जा रही है। इसी कड़ी में कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों ने दादरी डिपो में कर्मचारियों की मीटिंग लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई।
बैठक में दस मार्च को इसराना में होने वाले रोडवेज बचाओ, रोजगार बचाओ सम्मेलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। दादरी बस स्टैंड स्थित चालक प्रशिक्षण स्कूल में हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अनूप सहरावत, ओमप्रकाश ग्रेवाल व नरेंद्र दिनोद द्वारा संयुक्त रूप से कर्मचारियों की मीटिंग को संबोधित किया। तालमेल कमेटी ने 10 मार्च को इसराना में होने वाले नागरिक सम्मेलन रोडवेज बचाओ रोजगार बचाओ में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सरकार जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें और किराये पर ली गई 520 बसों को हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल करके नई भर्तियां करें ताकि युवाओं को पक्का रोजगार मिल सके। ऐसा न होने पर आने वाले चुनाव में सरकार को कर्मचारियों की भारी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। इस दौरान सरकार द्वारा रोडवेज कर्मचारियों के साथ किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ रोष जताया और निर्णय लिया कि 9 मार्च तक परिवहन मंत्री के हलके में गांव-गांव जाकर सरकार के खिलाफ अभियान चलाकर पोल खोलेंगे। वहीं, इसराना सम्मेलन में बड़े फैसले लिए जाएंगे। इस अवसर पर रणबीर गहलौत, राजेश रावलधी, संदीप, सुदीप सांगवान, मंजीत दलाल, अजय आदि उपस्थित थे।