{"_id":"5c2a646abdec2257290836f2","slug":"11546282090-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध चुने गए अग्रवाल भवन सोसायटी के छह पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध चुने गए अग्रवाल भवन सोसायटी के छह पदाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध चुने गए अग्रवाल भवन सोसायटी के छह पदाधिकारी
चरखी दादरी।
अग्रवाल भवन सोसायटी का त्रिवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव समिति के अध्यक्ष व मुख्य चुनाव अधिकारी बलराम गुप्ता रहे। बलराम गुप्ता ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत सोसायटी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 30 दिसंबर तिथि तय की गई थी। चुनाव प्रक्रिया में 6 पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। इन छह पदों पर छह ही नामांकन शेष रहे। चुनाव प्रवेक्षक के रूप में जनता कालेज के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमके जैन रहे। अग्रवाल भवन सोसायटी प्रधान पद के लिए पवन गुप्ता कानेजर, वरिष्ठ उप-प्रधान दीपक बागला, कनिष्ठ उप-प्रधान संजय गुप्ता, महासचिव मितेष गोयल, सचिव अनुराग गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद पर राजेश खजांची को निर्विरोध चुना गया। सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होने पर चुनाव अध्यक्ष बलराम गुप्ता व चुनाव प्रवेक्षक डॉ. एमके जैन ने नवर्निवाचित पदाधिकारियों व सोसायटी के सदस्यों को बधाई दी।