{"_id":"5bb3d67b867a557ecb2ec224","slug":"11538512507-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने से लापता युवक का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने से लापता युवक का सुराग नहीं
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। रोजगार की तलाश में घर से निकला युवक चार महीने बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौट पाया है। परिजन उसे हर संभावित स्थान पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने अब एक बार फिर पुलिस को सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है।
पुलिस को दी सूचना में छोटूराम नगर निवासी राजेश कुमार ने कहा कि उसका बेटा बेटा विपिन बीएससी पास है। वह रोजगार की तलाश कर रहा था। गत 5 जून को भी वह नौकरी तलाशने के मकसद से घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी हर संभावित स्थान पर तलाश की गई लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। उसका फोन भी बंद आ रहा है। उन्हें शक है कि विपिन को किसी ने छिपा कर रख रखा है। पुलिस तलाश करने में उनकी मदद करे। उधर, जांच अधिकारी एचसी सुभाष ने कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उसके मोबाइल को ट्रेस किया जाएगा जल्द से जल्द उसे तलाश लिया जाएगा।