फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीण पहुंचे निगम के दफ्तर

बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीण पहुंचे निगम के दफ्तर

Thu, 30 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीण पहुंचे निगम के दफ्तर
बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीण पहुंचे निगम के दफ्तर
विज्ञापन

बादली। गांव माजरी में पिछले कुछ दिनों से बिजली किल्लत की समस्या गहराई हुई है, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। बुधवार को काफी ग्रामीण बादली स्थित सब डिविजन कार्यालय में पहुंचे। महिलाओं ने कार्यालय में कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। महिलाओं ने टूटे हुए तारों को ठीक करने और बिजली सप्लाई शेड्यूल के अनुसार देने की मांग की।

बुधवार की दोपहर माजरी गांव के काफी ग्रामीण कार्यालय पहुंचे। नवीन, निर्मला, संतरा, मंजू, धौली, धनपति, ओमपति, रामभेतरी ने बताया कि उनके मोहल्ले में तीन दिन से बिजली समस्या है। तार बार बार टूट जाते हैं। रात के समय तो बिजली के कट ज्यादा लगने लगे हैं। गांव में बिजली न आने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार बार अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। जिससे चलते ग्रामीणों ने बिजली घर पहुंचकर हंगामा कर रोष जताया। जयबीर, आजाद, गोपाल, राजेश, कृष्ण, सोनू, दिनेश ने बताया कि गांव में बिजली के तार भी कंडम हो चुके हैं। अधिकारियों के सामने शिकायत भी कर चुके हैं, मगर समाधान नहीं हो सका। वहीं एसडीई विनोद कुमार का कहना है कि ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है और गांव के जले हुए ट्रंासफॉर्मर को जल्द बदल दिया जाएगा जबकि टूटे तारों को ठीक करवाने के लिए विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed