फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, 250 टन कचरा सड़कों पर पड़ा

सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, 250 टन कचरा सड़कों पर पड़ा

Sun, 13 May 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, 250 टन कचरा सड़कों पर पड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सफाई कर्मियों के चार दिनों से हड़ताल पर होने के चलते शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी है। इस समय शहर में करीब 250 टन कचरा उठान के अभाव में सड़कों व मोहल्लों में फैला हुआ है। नगर परिषद और जिला प्रशासन कूड़ा उठान की अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाए है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। 192 कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के चलते कूड़ा उठान के लिए खरीदे गए पांचों टीपर व तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां नगर परिषद कार्यालय में खड़ी हुई है। शनिवार को भी नगर परिषद कार्यालय में कर्मियों का धरना जारी रहा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया गया।
जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह लूता ने धरनास्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार केवल और केवल वादे करने में ही विश्वास रखती है। चुनाव के समय कर्मचारियों को काफी सपने दिखाए गए थे, लेकिन जब आज उन्हें हकीकत बनाने का समय आया तो सरकार अपने कदम पीछे खींच रही है। इसे कभी भी सहन नहीं किया जाएगा और जायज हकों को पाने के लिए अब कर्मी आर-पार की लड़ाई लडे़ंगे। कर्मचारियों के धरने को दादरी विधायक राजदीप फौगाट एवं नप वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि जब तक अब सरकार उनकी मांगों समान काम समान वेतन, कच्चे कर्मियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद कर विभाग के रोल पर कर्मी रखना, 10 लाख का बीमा, पांच हजार का जोखिम भत्ता, एनपीएस स्कीम बंद कर पुरानी पेंशन नीति लागू करना, पंजाब के समान वेतनमान, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर कर सातवें वेतन आयोग का पूरा लाभ दिया जाना आदि पूरी नहीं करती कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। इस अवसर पर प्रधान राजेंद्र सिंह बागड़ी व सचिव अजीत सिंहपुरिया सहित सलाहकार महेंद्र सिंह बिडलान, रामकिशन, पवन, राजेश, कर्मचंद, शशी, सूरज, छाजू, ऋषि, महेंद्र शंभू, रीटा, सुनिता, सुमन, बबली सहित अन्य सफाई कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed