{"_id":"5ad648894f1c1bb56a8b4ae4","slug":"11523992713-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद भी नहीं हुआ उद्घाटन, विभाग ने नए भवन में बिना सुविधाओं के शुरू की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद भी नहीं हुआ उद्घाटन, विभाग ने नए भवन में बिना सुविधाओं के शुरू की कक्षाएं
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विभाग ने नए भवन में बिना सुविधाओं के शुरू की कक्षाएं, टाट-पट्टी पर बैठक पढ़ने को मजबूर छात्राएं
बौंदकलां। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौन्दकलां के नए भवन का तीन माह बाद भी उद्घाटन नहीं हुआ है। जबकि शिक्षा विभाग ने गत 11 अप्रैल से नए भवन में कक्षाएं आरंभ करवा दी है। उद्घाटन न होने से यहां छात्राएं कक्षाओं में टाट-पट्टी पर बैठने को विवश हैं।
उल्लेखनीय है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नया भवन दिसंबर 2017 में ही तैयार कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग ने इसे शिक्षा विभाग को सौंप दिया था। इसके बाद में विद्यालय प्रशासन ने 27 मार्च को खंड शिक्षा अधिकारी को नए भवन में कक्षाएं आरंभ करने की मंजूरी के लिए पत्र लिया था। इसके जवाब में पांच अप्रैल को बीईओ कार्यालय से ई मेल के जरिए नए भवन में कक्षाएं आरंभ करने की मंजूरी दे दी गई। विद्यालय का सामान शिफ्ट करने के बाद में 10 अप्रैल को विद्यालय में बिजली की व्यवस्था हो पाई। सोमवार से ही विद्यालय में 12वीं की कक्षाएं लगनी शुरू हुई हैं। लेकिन 12वीं छात्राओं को डेस्क नहीं होने के कारण टाट पट्टी पर ही बैठाना पड़ रहा है।
नए भवन में कक्षाएं आरंभ करवा दी गई है। मेरी सरपंच बौंदकलां से कोई भी बातचीत नहीं हुई है। नए भवन के शीशे भी टूट गए थे। इसलिए कक्षाएं लगानी की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
- प्रकाश फौगाट, खंड शिक्षा अधिकारी
विद्यालय के नए भवन में कक्षाएं आरंभ करने के बारे में बीईओ ने उनसे पूछा था। जिस पर पंचायत ने भी कक्षाएं आरंभ करवाने की मंजूरी दे दी थी। पंचायत विद्यालय के उद्घाटन के लिए सीएम से मिलेगी।
गोबिंद सिंह, पंचायत प्रतिनिधि