{"_id":"5ab160754f1c1b8f778b698b","slug":"11521574005-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग वाहनों पर लगाम लगाने के लिए करें नियमित चेकिंग : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग वाहनों पर लगाम लगाने के लिए करें नियमित चेकिंग : उपायुक्त
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए करें नियमित चेकिंग : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा है कि दादरी जिले की सड़कों पर ओवरलोडिंग वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए अधिकारी मुस्तैदी से कार्य करें। जिला में हर हालत में ओवरलोडिंग बंद होनी चाहिए।
मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त अजय तोमर ने कहा कि गत जनवरी माह में 672, फरवरी में 751 और मार्च माह में अब तक 284 चालान ओवरलोड वाहनों के किए गए हैं। सरकार ने ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के साथ-साथ पुलिस विभाग, पंचायत, लोक निर्माण, वन विभाग, खनन विभाग, रोडवेज, आबकारी एवं कराधान, खाद्य एवं पूर्ति, राजस्व आदि विभागों के अधिकारियों को शक्तियां दी हुई हैं। इसलिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस मामले में कतई कोताही नहीं बरतनी चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि दादरी जिले में माइनिंग व क्रेशर जोन होने के कारण करीब पांच हजार ट्रक , डंपर व ट्राले आदि रोजाना सड़कों से गुजरते हैं। ओवरलोडिंग के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है और सड़कें भी खराब होती जा रही हैं। इससे अन्य वाहन चालकों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने पुलिस, खाद्य एवं पूर्ति, खनन व लोक निर्माण आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग बंद करने के लिए अधिकारी निरंतर चेकिंग करें। उन्होंने कहा कि कई ट्रक चालक आसपास के जिलों में ओवरलोड माल भरकर भाग जाते हैं, ऐसे चालकों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पड़ोसी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
उपायुक्त तोमर ने कहा कि ओवरलोड वाहन पकड़ने के बाद अधिकारी न केवल उसका चालान काटे बल्कि उसको खाली करके वजन भी कम करवाएं।
इस अवसर पर एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, जीएम रोडवेज अनिल नागर, डीएसपी प्रदीप कुमार, ईटीओ राजबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।