फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाजपा व कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने नकारा: औमप्रकाश चौटाला

भाजपा व कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने नकारा: औमप्रकाश चौटाला

Mon, 30 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा व कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने नकारा: औमप्रकाश चौटाला
विस चुनाव में कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि कोई पार्टी या संगठन कार्यकर्ताओं की बदौलत ही शिखर तक पहुंचता है। इनेलो में वे कार्यकर्ता हैं जो 24 घंटे संगठन को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इनेलो पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत के बल पर संगठन को मजबूती देकर विरोधियों के मुंह पर तमाचा जड़ने का काम किया है पार्टी ने हमेशा मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है। इनेलो की सरकार बनने पर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाकर कहा कि प्रदेश की जनता आज भाजपा व कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है। अब इनेलो ही अगला विकल्प है। विस चुनाव से पहले वे कार्यकर्ताओं के बीच होंगे और अगली सरकार इनेलो की होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपसी भाईचारे और प्रेम प्यार को कायम रखे और लोगों के सुख- दु:ख में आगे आएं।

जिला कार्यालय में पहुंचने पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण ने चौटाला का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, विधायक राजदीप फौगाट, कर्नल रघवीर सिंह छिल्लर, रणवीर सिंह मंदोला, पार्षद आनंद महराणा, मनफूल शर्मा, महेंद्र शास्त्री, हलका प्रधान रामनिवास मिर्च,पूर्व चीफ विजय प्रकाश, सज्जन बलाली, विजय पंचगाव, एडवोकेट दरियाव सिंह, नितिन जाघूं,बबलू श्योराण, राज सिंह, राजेश फौगाट, लक्ष्मी बलौदा, राजेश झोझू, ऋषिपाल उमरवास, भूपेंद्र बौंद, महेंद्र जाखड़, कुलदीप दलाल, सूबे सिंह, अटेला, राकेश कलकल, रविंद्र सांगवान, शशी शर्मा, विजय मंदोला, वेदपाल कादयान, अशोक सिहाग, सत्यवान फौजी, ईश्वर फतेहगढ़, रमेश लांबा, राजकुमार सनवाल, बबलू खेड़ी, संजीव रासीवास, आशीष, रविंद्र फौगाट इनसो नेता सूरज बैनीवाल, मंजीत फौगाट, नीटू बिरही, नरेंद्र सिहाग,जयभगवान, कश्मीर जाखड़, सुनील सुहाग,राजेश सोनी, सतेंद्र दातौली, होशियार, रामफल कादमा, प्रदुम्न मंदोला, राजकुमार बडेसरा, जेपी छिल्लर, सरजीत यादव, मुकेश डालावास, बबलू चौधरी, राजेंद्र हुई, समीर मैहड़ा ,कृष्ण व राजेश अटेला विरेंद्र पहलवान आनंद बडराई, नरेश, रमेश वर्मा ,विनोद मोड़ी, प्यारेलाल लांबा, अनिल मकड़ानी, दिनेश शास्त्री,वजीर मंदोली, डॉ.औमप्रकाश, कैलाश पालड़ी, भूप मांढी,विकास नंबरदार, सज्जन ,दिनेश , औमपाल चौबारला, धर्मराज फौगाट,रणसिंह लांबा, कुलदीप चरखी, धर्मबीर बलकरा, सुरेंद्र सांगवान, लीलाराम, प्रभुराम गोदारा, मेहरचंद, अवतार ङ्क्षसह, संजय कादयान, शकुंतला ,विनोद, कृष्णा, रामरती, कांता आदि कार्यकर्ता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed