फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   134ए : बीईओ कार्यालय में आई संशोधित लिस्ट

134ए : बीईओ कार्यालय में आई संशोधित लिस्ट

Wed, 15 May 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
134ए : बीईओ कार्यालय में आई संशोधित लिस्ट
बहादुरगढ़। शिक्षा नियमावली 134-ए के तहत जिलेभर से अभिभावकों ने बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए काफी संख्या में शिक्षा निदेशालय में आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया के दौरान विभागीय चूक की वजह से कुछ बच्चों को शहर के बाहर स्कूल अलॉट हो गया था। बीईओ कार्यालय ने ऐसे बच्चों ने सूची बनाकर शिक्षा निदेशालय में भेजी थी। मंगलवार को निदेशालय ने ई-मेल के जरिए बीईओ कार्यालय में सूची भेज दी है। साथ ही परिजनों को मैसेज के जरिए सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर से 134ए के तहत अभिभावकों से आवेदन मांगा था। जिसके तहत बहादुरगढ़ से 2207 अभिभावकों ने आवेदन किया था। इसके बाद विभाग ने परीक्षा कराई तो 1483 में बच्चे ही पास हुए, जिन्हें स्कूल अलॉट किया गया। अलॉटमेंट के दौरान विभागीय गलती से कुछ बच्चों को शहर के बाहर स्कूल अलॉट कर दिया गया। इसके बाद अभिभावक बहादुरगढ़ शिक्षा बोर्ड के दफ्तर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायत के आधार पर बीईओ ने ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर शिक्षा बोर्ड को भेज दी थी।
विज्ञापन

बीईओ सुनील कोहली ने बताया कि मंगलवार को संशोधित होकर लिस्ट बहादुरगढ़ शिक्षा बोर्ड की ईमेल पर आ गई है। इसके बाद अभिभावकों को मैसेज के जरिए नए अलॉट हुए स्कूल की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed