फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जोश, उत्साह के बीच बहादुरगढ़ में हुआ सीएम का रोड शो

जोश, उत्साह के बीच बहादुरगढ़ में हुआ सीएम का रोड शो

Sun, 31 Mar 2019 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
जोश, उत्साह के बीच बहादुरगढ़ में हुआ सीएम का रोड शो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़ । बदलते मौसम के बीच गर्मी में बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन रोड से शुरू हुए रोड शो में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वागत के लिए हलके के कोने-कोने से आए हजारों लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। करीब 3 किलोमीटर के रोड शो के दौरान 50 से अधिक स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा सीएम का स्वागत किया गया। सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारी संगठनों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल वर्षा की और पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट किए। मुख्यमंत्री के रोड शो का आगाज दोपहर बाद 3:30 बजे रेलवे स्टेशन मैदान से हुआ। रोड शो में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ तथा रोड शो के आयोजक विधायक नरेश कौशिक के साथ खुली जीप पर सवार मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहर के रेलवे रोड, काठमंडी मोड़, अनाज मंडी, लाल चौक, मेन बाजार, सुभाष चौक, गांधी चौक से होते हुए किला मोहल्ला तक पहुंचे। देर शाम तक चले रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोड शो में उमड़े जनसैलाब से उत्साहित दिखे और यकीन से कार्यकर्ताओं में जोश भरा की, जो उमंग व उत्साह आज के इस रोड शो में देखने को मिला वह भाजपा की जीत का आधार बनेगा। जगह-जगह पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करने के लिए मंडी, बाजार, मार्केट प्रधान अपने प्रतिनिधियों के साथ, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न शैक्षणिक संगठन, व्यापारिक संगठन सड़क पर पूरे जोश के साथ मौजूद रहे। जहां-जहां से मुख्यमंत्री का रोड शो गुजरा, उसी ओर बनाए गए प्वाइंट पर लोगों ने उनपर पुष्प वर्षा, पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए अभिनंदन किया। रोड शो में महिलाओं व युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। रोड शो पूरे अनुशासनात्मक ढंग से निकला। रोड शो में मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रफुल्लित मन से सबका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। जोश, उत्साह के बीच रोड शो में मुख्यमंत्री का अभिवादन करने के उपरांत लोग काफिले में शामिल होते जा रहे थे। वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच भगवा और भाजपा के झंडों को लहराते हुए युवा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ माहौल में रोमांच भर रहे थे।

लोस साथ ही विस की मजबूत नींव रखी रोड शो ने
शनिवार की शाम बहादुरगढ़ शहर में निकला रोड शो लोकसभा चुनाव के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और हलके के विधायक नरेश कौशिक की मजबूत नींव साबित होगा। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं रोड शो में उमड़े जनसमूह को देखते हुए विधायक नरेश कौशिक की सराहना की और आने वाले चुनाव में हलका विधायक पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विधायक कौशिक हलके का जनप्रतिधित्व निभा रहे हैं उसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र के विकास में भी वे मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हलके के विकास को लेकर विधायक ने प्रयास किए हैं उससे एक सफल जनप्रतिनिधित्व हलके को मिला है। सीएम ने विधायक पर भरोसा जताया कि संगठन के प्रति जो जिम्मेदारी वे निभा रहे हैं वह निश्चित तौर पर उन्हें आगे बढने की प्रेरणा देती रहेगी।
विज्ञापन


लोग बोले, 40 साल में पहली बार हुई इतनी सजावट
रेलवे स्टेशन से किला मोहल्ला तक बहादुरगढ़ शहर का शनिवार को सौंदर्य अलग रूप से दिखाई दिया। शहर के आमजन की माने तो 40 साल के इतिहास में शहर पहली बार इस तरह से सजावट दिखाई दी। लोगों ने कहा कि आज बहादुरगढ़ शहर का सौंदर्य आकर्षण का केंद्र है। शहर की सुंदरता को देखते हुए लोगों में उत्साह व उमंग देखने को मिला है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा की ओर से जो अनुशासनात्मक परिचय देते हुए रोड शो निकाला गया है वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed