फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ग्राम पंचायतों को अनुदान पर सोलर लाइट देगी प्रदेश सरकार : सारवान

ग्राम पंचायतों को अनुदान पर सोलर लाइट देगी प्रदेश सरकार : सारवान

Thu, 21 Feb 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को अनुदान पर सोलर लाइट देगी प्रदेश सरकार : सारवान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइट लिथियम बैटरी सहित ग्राम पंचायतों को विशेष अनुदान पर दी जाएंगी। अपरंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों के प्रचार व प्रसार के जरिये लोगों को अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूक बनाने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि इस योजना के तहत मिलन वाले लाइट को ऑन-ऑफ करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि शाम के समय यह लाइट स्वयं जलेगी तथा सुबह स्वयं बंद होगी। एडीसी ने बताया कि पहले जो सोलर लाइट उपलब्ध कराई जा रही थी उनमें बैटरी चोरी होने का अंदेशा बना रहता था लेकिन नई लाइट्स में लिथियम बैटरी सोलर पैनल के अंदर ही स्थापित रहती है। इससे चोरी होने का खतरा नहीं रहता। साथ ही इस लाइट की एक अन्य विशेषता है कि लिथियम बैटरी रखरखाव रहित है। उन्होंने बताया कि एलईडी सोलर लाइट की कीमत 12650 रुपये है जिस पर सरकार की ओर से 4000 रुपये का विशेष अनुदान ग्राम पंचायतों को मिलेगा। ग्राम पंचायत को लाइट लगवाने के लिए 8650 रुपये जमा कराने होंगे। सोलर लाइट लगवाने की इच्छुक ग्राम पंचायत अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट निदेशक, हरेडा, पंचकूला के नाम जमा करा सकते हैं। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलने वाली लाइट के बारे में किसी भी कार्य दिवस पर अक्षय ऊर्जा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कार्यालय 1251-252540 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed