{"_id":"5c671361bdec2273960458c3","slug":"111550259041-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र के वार्कशॉप की दीवार बनने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र के वार्कशॉप की दीवार बनने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। रोडवेज उपकेंद्र के वर्कशॉप की दीवार, गेट व हाई मास्ट लाइट भी कई दिनों से खराब पड़ी होने की खबर अमर उजाला में छपने के बाद अधिकारी हरकत में आए। शुक्रवार सुबह से ही मजदूरों को लगाकर उपकेंद्र के पीछे हिस्से की दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया। वीरवार को डिपो के प्रधान भगवान सिंह ने बताया था कि आठ फरवरी को वर्कशॉप के पीछे तरफ की दीवार, हाई मास्ट लाइट और गेट की मरम्मत कराने के लिए महाप्रबधंक, हरियाणा को लिखित रूप से शिकायत की थी। डिपो में तकरीबन 50 से अधिक बसें खड़ी होती हैं। दीवार टूटी होने की वजह से रात ड्यूटी में तैनात दो यार्ड मास्टर बसों की देखरेख करते थे। खबर शुक्रवार को अमर उजाला में छपने के बाद अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया और दीवार की मरम्मत का काम शुरू करा दिया।