फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बातों में हुई कहासुनी तो दिल्ली पुलिस के एसआई ने मार दी चचेरे भाई को गोली

बातों में हुई कहासुनी तो दिल्ली पुलिस के एसआई ने मार दी चचेरे भाई को गोली

Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
बातों में हुई कहासुनी तो दिल्ली पुलिस के एसआई ने मार दी चचेरे भाई को गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में रविवार रात को गांव खरहर में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। एसआई ने लाइसेंसी पिस्तौल से अपने भाई को गोली मारी। वारदात के करीब तीन घंटे बाद ही आसौदा थाना पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
मृतक की पहचान कर्मवीर (48) निवासी खरहर के तौर पर हुई है। दरअसल, अभी हाल ही में कर्मवीर के बड़े बेटे संदीप ने ग्रुप-डी की परीक्षा पास की है। इस खुशी में गांव के निवासी सुखबीर के यहां कर्मवीर ने शाम को एक पार्टी रखी। इस पार्टी में कर्मवीर के ताऊ का बेटा सतवीर भी मौजूद था। रात करीब 9 बजे कर्मवीर और सतवीर में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और तैश में आकर सतवीर ने कर्मवीर की छाती में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल कर्मवीर को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। परिजनों के बयान पर पुलिस ने सतवीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


हत्यारोपी गिरफ्तार
हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने गांव में कई जगह दबिश दी। रात को ही गांव से पुलिस ने हत्यारोपी सतवीर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। सतवीर ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से ही कर्मवीर को गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से चल रहा था विवाद
मृतक कर्मवीर का गांव रोहद में एक क्लीनिक है, जबकि हत्यारोपी सतवीर दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। सतवीर भी गांव में ही रहता है। इन दोनों भाइयों में पिछले काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा था। बताते हैं कि रात को इन दोनों में बच्चों की नौकरी को लेकर बहस शुुरू हुई और कर्मवीर की हत्या कर दी गई। मृतक कर्मवीर दो बच्चों का पिता था।


पुरानी रंजिश के चलते कर्मवीर की हत्या की गई है। हत्यारोपी सतवीर को रात को ही गांव से गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
-सूरजभान, एसएचओ, आसौदा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed