फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अंडरपास निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने रेलवे को नहीं भेजी कार्य योजना, भड़के गांधी नगर के लोग धरने पर बैठे

अंडरपास निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने रेलवे को नहीं भेजी कार्य योजना, भड़के गांधी नगर के लोग धरने पर बैठे

Tue, 30 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने रेलवे को नहीं भेजी कार्य योजना, भड़के गांधी नगर के लोग धरने पर बैठे
चरखी दादरी। सीसीआई फाटक अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज गांधी नगर के लोगों ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान लोगों ने रेलवे के पत्र क्रमांक 634 का हवाला देकर पीडब्ल्यूडी विभाग पर इस मामले को लटकाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि बजट जारी होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग ने रेलवे को अपनी कार्य योजना नहीं भेजी है। राजनैतिक दबाव के चलते इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाला गया है। इस दौरान सीएम के नाम एसडीओ सुरेंद्र सिंह को भी ज्ञापन सौंपा गया और 11 नवंबर तक सी-34 फाटक पर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सीसीआई अंडरपास मसले पर गांधी नगर और पार्षद महेश गुप्ता के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर पहुंची महिलाओं और वार्ड के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर विभाग पर सीएम की घोषणा अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंडरपास के कार्य को लटकाने का काम किया जा रहा है। पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि यह अंडरपास मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बनाया जाना है लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग किसी दबाव के चलते इसमें रोड़ा अटका रहा है। इसकी शिकायत ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से की गई। वार्डवासी चार नवंबर को मुख्यमंत्री के दादरी आगमन पर उन्हें पीडब्ल्यूडी विभाग की शिकायत सौंपेंगे। साथ ही पूर्व ऐलान के तहत 11 नवंबर से पहले अगर कार्य शुरू नहीं किया गया तो विधायक राजदीप फौगाट के नेतृत्व में रेल ट्रैक एक बार दोबारा जाम करेंगे। धरना प्रदर्शन में पार्षद आनंद महराणा, राम गोपल चेतनपुरिया, मोती लाल, अनिल कुमार, संजय कुमार, चमन लाल, राजीव बंसल, जयवीर झामरी, राजेश सोनी, शुभम शर्मा, अंकुर गर्ग, नवीन कुमार, अमरचंद, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, मुकेश, पुनीत कुमार, दीपक कुमार, कृष्णा देवी, राजबाला, ललिता देवी, पवन कुमार, नरेश कुमार, देवेश बंसल, टोनी, पुनीत, गौतम, प्रभाती लाल, ख्याली देवी, नवीन चेतनपुरिया, अनिल कुमार, राधे श्याम, नितिन ऐरन, रेणु कुमारी, बजरंग लाल, विष्णु, दयानंद, राजेंद्र जांगड़ा, नरेश कुमार, सुमन लता, विकास छपारिया, सुशीला देवी, अनिता गोयल, संतोष देवी, प्रेमलता, राज कुमार, अशोक कुमार, मुकेश, भूपेंद्र, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विधायक राजदीप ने किया था अनशन
अंडरपास मसले पर विधायक राजदीप फौगाट ने अनशन शुरू किया था। इस दौरान वो रेलवे ट्रैक के समीप ही भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। इस दौरान नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी और रेलवे ने मिलकर अंडरपास निर्माण की कार्य योजना तैयार की थी। इसको स्वीकृति देकर प्रदेश ने करीब सवा दो करोड़ से अधिक का बजट भी जारी कर दिया था। इसके बाद भी लंबे इंतजार के बाद अंडरपास निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed