फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नए लुक में नजर आएगी झज्जर की ट्रैफिक पुलिस

नए लुक में नजर आएगी झज्जर की ट्रैफिक पुलिस

Wed, 16 May 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नए लुक में नजर आएगी झज्जर की ट्रैफिक पुलिस
नए लुक में नजर आएगी झज्जर की ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। ट्रैफिक पुलिस अब नए लुक में नजर आएगी। चौराहे पर खड़े होने वाले ट्रैफिक पुलिस जवानों को नए डिजाइन के टॉप हैट दिए गए हैं । इस टॉपहैट को बदलने का मकसद ट्रैफिक पुलिस को पहले से स्मार्ट बनाना हैं । टॉपहैट के साथ यातायात पुलिस कर्मियों को रिफ्लेक्टिव जैकेट्स भी दिए गए हैं। रिफ्लेक्टिव जैकेट पहने हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी अंधेरे में भी दूर से नजर आएंगे। सफेद कमीज व नीली पेंट के ऊपर रिफ्लेक्टिव जैकेट तथा टॉप हैट पहने ट्रैफिक पुलिस कर्मी खूबसूरत भी लगेंगे। पुराने हेल्मेट भारी भरकम थे। इस बारे में ट्रैफिक पुलिस कर्मी कई बार शिकायतें भी कर चुके थे।
पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को स्मार्ट बनाने की ओर झज्जर पुलिस का यह पहला कदम है। ट्रैफिक पुलिस को नया लुक देने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस पुलिस का चेहरा होता है। ट्रैफिक पुलिस से कुछ कर्मचारियों की छटनी करके चुस्त तंदुरुस्त जवानों को तैनात किया गया है। जिससे कि यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित तथा चुस्त दुरुस्त बनाए रखा जा सक।
विज्ञापन

-वर्दी के साथ मिला बॉडी कैमरा
उन्होंने बताया कि झज्जर यातायात पुलिस के कर्मचारियों की वर्दी को भी पहले से बेहतर किया गया है। जल्द ही सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को बॉडी कैमरा व अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिससे किसी तरह के दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं रहेगी। ट्रैफिक पुलिस में तैनात सभी कर्मचारियों को ड्यूटी से संबंधित विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है । झज्जर जिला में यातायात व्यवस्था को बाधा रहित व सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित बिंदुओं पर यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस में तैनात कर्मचारियों को एसपी पंकज नैन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed