फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आधुनिक तकनीकों को प्रदेश में लाने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे विदेशी दौरा: राजीव जैन

आधुनिक तकनीकों को प्रदेश में लाने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे विदेशी दौरा: राजीव जैन

Tue, 15 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
आधुनिक तकनीकों को प्रदेश में लाने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे विदेशी दौरा: राजीव जैन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बीजेपी कार्यालय में सोमवार को जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें बतौर मुख्य वक्ता मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने शिरकत की। उनका स्वागत जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ किया।
जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आज हरियाणा की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समान विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं भी विदेशी दौरों से उन देशों की तकनीक को यहां स्थापित करवाकर प्रदेश के अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के उपरांत हरियाणा में पुन: सरकार पूरे बहुमत से बनेगी व विकास कार्यों को और अधिक तेजी से करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोवेश शर्मा, संजय छपारियां, चंद्रपाल सांगवान, सत्यव्रत सांगवान, ओमबीर महराणा, मन्नू धनखड़, अनिता लुहाच, सपना सैन, सतीश जांगडा, दीपक रानीला, प्रदीप चिडिया, जगजीत सांगवान, हरिसिंह कादमा, कुलदीप शर्मा, सतबीर कंहेटी, धर्मचंद सहजलान, पवन आडवाणी, सत्यवान मौडी, संदीप फौगाट, अक्षय शर्मा, वेद पूनिया, सज्जन डूडी, रोशन लाल, सतबीर कादमा, दयाराम जांगडा, सतबीर दूधवा, सुदेश शर्मा, सुधीर स्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, जन सहयोग ही विकास की मूल रीढ़
बीजेपी एक मात्र ऐसा दल है जहां कि व्यक्ति को नहीं बल्कि उसके कार्य को महत्व दिया जाता है, संगठन में कोई भी आम कार्यकर्ता अपने कार्य के दम पर बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। राष्ट्रीय स्तर के कुशल नेतृत्व के कारण आज केंद्र एवं देश के अधिकतर राज्यों में बीजेपी सरकार कार्य कर रही है। यह सब कार्यकर्ताओं के समपर्ण व आम जनहित नीतियों को लागू करने का ही परिणाम है। उन्होंने सभी से आह्वान कि जन सहयोग ही विकास की मूल रीढ़ है, इसलिए कार्यकर्ता अधिक से अधिक आम नागरिकों से मिलकर जन हितैषी नीतियों से अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed