{"_id":"5af0b0c54f1c1b5f098b897e","slug":"111525723333-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-13 में 63 लाख रु पये में होगा गलियों का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड-13 में 63 लाख रु पये में होगा गलियों का नवीनीकरण
Updated Tue, 08 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
वार्ड-13 की गलियों और नालियों की सुध ले ली गई है। सोमवार को विधायक नरेश कौशिक ने काली मंदिर के नजदीक से वार्ड की गलियों और नालियों के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ कर दिया। नवीनीकरण कार्य पर 63 लाख रुपये की लागत आनी है।
इस मौके पर विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जा रही है और नगर परिषद के माध्यम से शहरी क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने वार्ड के लोगों की मांग के अनुरूप बनवाई जाने वाली गली के निर्माण के शुभारंभ पर उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे हलके के सभी गांवों और शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य करवा रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के हो रहे विकास कार्य हलके के विकास का प्रतिबिंब हैं।
उन्होंने कहा कि काली मंदिर वाली गली पर 7 लाख, गली नंबर-4 पर 15 लाख, गली नंबर-5 पर 10 लाख और प्रीत विहार की गली नंबर 6 और 7 पर 12 लाख और इसी कालोनी की एक अन्य गली 19 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी अपूर्व चौधरी, एमई ओमदत्त शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, अशोक गुप्ता, रमेश वशिष्ठ, खजान सिंह, धर्मवीर वर्मा, बलवान खत्री, सुरेंद्र भारद्वाज, कृष्ण कौशिक, वेद जांगड़ा, नरेंद्र, प्रवीण बाल्मीकि, राजेश मकड़ौली, कृष्ण चंद्र, सतीश घई, संजय सहित वार्ड के अनेक बुजुर्ग व युवा मौजूद रहे। करते विधायक नरेश कौशिक।