फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ज्ञापन लेने नीचे नहीं आए डीसी, खफा कर्मियों ने रोडवेज का चक्का किया जाम

ज्ञापन लेने नीचे नहीं आए डीसी, खफा कर्मियों ने रोडवेज का चक्का किया जाम

Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन लेने नीचे नहीं आए डीसी, खफा कर्मियों ने रोडवेज का चक्का किया जाम
ज्ञापन लेने नहीं आए डीसी, खफा कर्मियों ने रोडवेज का चक्का किया जाम
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्य बुधवार को डीसी अजय सिंह तोमर के ज्ञापन लेने बाहर न आने पर भड़क गए। डीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोडवेज नेताओं ने चरखी दादरी डिपो में चक्का जाम की घोषणा कर दी। इसके बाद बस स्टैंड परिसर पहुंचकर मुख्य गेट बंद कर दिए जिससे बसों का आवागमन ठप हो गया। बुधवार दोपहर तीन बजे के बाद दादरी रोडवेज डिपो से एक भी बस नहीं चली जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम बैठक कर कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि वीरवार दोपहर 12 बजे तक डीसी उनके बीच आकर माफी नहीं मांगते तो पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर देंगे।
हटाए गए 52 कर्मचारियों की बहाली को लेकर रोडवेज कर्मचारी बुधवार को शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए दोपहर करीब एक बजे लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मौजूद पुलिस कर्मियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन डीसी को सौंपने की बात कही। इसके बाद इनकी मांग डीसी अजय सिंह तोमर के पास पहुंचा दी गई। करीब आधा घंटे बाद तक जब डीसी नहीं आए तो कर्मचारी नेताओं ने दोबारा से अपना संदेश उनके पास भिजवाया। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद डीसी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने 20 मिनट का अल्टीमेटम दिया और इसके बाद चक्का जाम का एलान किया। इस दौरान अन्य किसी प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपने से रोडवेज कर्मियों ने मना कर दिया। 20 मिनट का अल्टीमेटम खत्म होने के बावजूद भी जब डीसी नीचे नहीं आए तो हरियाणा तालमेल कमेट के सदस्यों ने दादरी डिपो में चक्का जाम करने की घोषणा कर दी। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे और बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर दिए।
विज्ञापन

डीसी को सस्पेंड करने की मांग
गेट बंद कर रोडवेज कर्मचारियों ने धरने पर बैठकर नारेबाजी की और डीसी पर हठधर्मिता अपनाने के आरोप लगाते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग प्रदेश सरकार से की। इसके बाद रोडवेज परिसर में शाम को जीएम के साथ भी बैठक हुई। बैठक के बाद कर्मचारी नेताओं ने बताया कि अगर वीरवार दोपहर 12 बजे तक डीसी अजय सिंह तोमर उनके बीच आकर माफी नहीं मांगते तो पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और रोडवेज कर्मियों के बीच हुई धक्का-मुक्की
लघु सचिवालय में प्रदर्शन के दौरान रोडवेज कर्मियों की अंदर जाने को लेकर पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य बाबूलाल यादव, हरिनारयण शर्मा, अनूप सहरावत, इंद्र सिंह बधाना, दलबीर किरमारा सहित कई पदाधिकारी दोपहर दादरी में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर गहलौत, इंटक नेता नरेंद्र दिनोद, डिपो प्रधान धर्मबीर डाला, राजेश रावलधी, भूप सिंह धनासरी, संतोष बूरा, भरपुर मिर्च, प्रदीप बूरा, बलवान सिंह दोदवा, नसीब जाखड़, अशोक कुंडू सुखविंद्र हड़ोदी, सुरेश फरटिया, परमिजीत खेड़ी, मंजीत दलाल, इंद्र सिंह राणा, नरेंद्र सुमित चिडिय़ा, सतीश घनघस आदि धरने प्रदर्शन में शामिल रहे।

इन रूटों पर 50 से ज्यादा बसें रही प्रभावित
चक्का जाम की घोषणा के बाद बस स्टैंड परिसर से एक भी रोडवेज बस बाहर नहीं निकली। हालांकि बस स्टैंड में बूथ पर लगी प्राइवेट बसों के चालक अपनी बसों को बाहर निकाल ले गए। चक्का जाम के चलते दादरी-रोहतक, दादरी-झज्जर, दादरी-भिवानी, दादरी-बाढड़ा, दादरी-लोहारू, दादरी-झज्जर, दादरी-दिल्ली, दादरी-बेरी, दादरी-चंडीगढ़, दादरी-महेंद्रगढ़, दादरी-नारनौल, दादरी-कोसली, दादरी-सतनाली, दादरी-झोझू आदि विभन्न रूटों पर करीब 50 बसें प्रभावित रही। विभागीय सूत्रों की मानें तो चक्का जाम के चलते करीब 15 हजार किलोमीटर बसों के पहिये नहीं दौड़ पाए।


हटाए गए कर्मियों के परिजन भी प्रदर्शन में हुए शामिल
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कार्यशाला से 52 कर्मचारियों को बिना किसी कारण के हटा दिया गया था। अब उनकी जगह नई नियुक्ति होने जा रही है। हटाए गए कर्मियों की बहाली को लेकर पिछले एक माह से बस स्टैंड परिसर में धरना दिया जा रहा है। बुधवार को इस संबंध में ही ज्ञापन सौंपने वो लघु सचिवालय पहुंचे थे। इस दौरान हटाए गए कर्मचारियों के परिजन भी रोडवेज कर्मियों के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed