फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नहरी पानी की टर्न बढ़ी, सात तक चलेगा नहरों में पानी

नहरी पानी की टर्न बढ़ी, सात तक चलेगा नहरों में पानी

Mon, 06 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
नहरी पानी की टर्न बढ़ी, सात तक चलेगा नहरों में पानी
नहरी पानी की टर्न बढ़ी, सात तक चलेगा नहरों में पानी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नहरी पानी की ज्यादा डिमांड की वजह से इस बार पानी एक सप्ताह ज्यादा मिला है। जिले की नहरों में कल तक पानी चलेगा। ये पानी 30 अक्तूबर को बंद होना था। इस समय नहरों में 856 क्यूसेक पानी चल रहा है।

जानकारी के अनुसार 15 अक्तूबर को नहरों में पानी पहुंचा था। ये 30 अक्तूबर को बंद होना था लेकिन एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया। अब नहरों में छह नवंबर तक पानी चलेगा। इस समय नहरों में 856 क्यूसेक पानी चल रहा है। इस समय किसान रबी की फसलों की बिजाई के लिए खेतों की सिंचाई कर रहे हैं ताकि गेहूं की अगेती फसल की बिजाई की जा सके। गेहूं की अगेती फसल की बिजाई का समय 25 नवंबर तक माना जाता है। उसके बाद गेहूं की पछेती फसलों की बिजाई हो सकेगी। पछेती बिजाई का समय 30 दिसंबर तक माना जाता है। नहरों में पर्याप्त पानी मिलने पर शहर व आसपास के जलघरों में भी पानी डाला गया है। नहरों में पानी न आने की वजह से शहर के जलघरों में पानी नहीं बचा था। इस समय शहर के दोनो जलघरों में पानी चल रहा है। रामनगर जलघर में बधवाना नहर से व चंपापुरी जलघर में लोहारू नहर से पानी डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed