{"_id":"598a045b4f1c1bbd5d8b49f4","slug":"111502217307-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले का वॉन्टेड एक उद्घोषित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले का वॉन्टेड एक उद्घोषित आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
जिला पुलिस ने बोलेरो गाड़ी चोरी के मामले में अदालत द्वारा फरार घोषित किये एक वांछित उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि सुनील पुत्र धर्मपाल निवासी गांव इस्माइलपुर झारोडा जिला झुंझुनू राजस्थान जो किसी कार्य से गांव सुंदरेहटी में आया हुआ है। जोकि मार्च 2013 में थाना साल्हावास में दर्ज बोलेरो गाड़ी चोरी के मामले में अदालत द्वारा घोषित उद्घोषित आरोपी है। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा गुप्त सूचना पर तत्परता से मौका पर गांव सुन्दरेहटी के एरिया में पहुंचकर कार्यवाही करते हुऐ शक की बिनाह पर एक व्यक्ति को काबू किया गया। पूछताछ की गई तो पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुनील बताया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मार्च 2013 में थाना साल्हावास में दर्ज बोलेरो गाड़ी चोरी के मामले में वांछित उद्घोषित आरोपी था। पकड़े गए उद्घोषित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को बुधवार को अदालत झज्जर में पेश किया जाएगा।