फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   11 overcoming the rules of lockdown

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते 11 काबू

Thu, 06 May 2021 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
11 overcoming the rules of lockdown
झज्जर। पुलिस ने लॉकडाउन व धारा 144 की अवहेलना करने वाले लोगों पर पूरी तरह से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस की टीमें हर चौक चौराहे पर नजर आई। पुलिस की टीमों ने बुधवार को विभिन्न स्थानों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं 226 लोगों के बिना मास्क के चालान काटे हैं। जबकि इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को मास्क भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। विभिन्न टीमें लॉकडाउन व धारा 144 के नियमों का पालन करने, बेवजह घर से बाहर न निकलने व महामारी संक्रमण से बचाव के प्रति लगातार आमजन को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाने की टीमों दो आरोपी पकड़े
थाना सदर झज्जर की अलग-अलग टीमों ने थाना क्षेत्र से नियमों का उल्लंघन करते दो आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों बदन सिंह निवासी गांव याकूबपुर व दलवीर निवासी गांव सिलानी जालिम के खिलाफ थाना सदर झज्जर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। वहीं थाना शहर बहादुरगढ़ की टीम ने एक आरोपी को काबू किया। आरोपी हरिओम निवासी सैनीपुरा बहादुरगढ़ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। इसी प्रकार थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की टीम ने नियमों की अवहेलना करने पर साहिल निवासी बराही रोड लाइनपार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा सोनीपत का आरोपी काबू
पुलिस थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की एक टीम ने एक आरोपी संदीप निवासी खरखौदा जिला सोनीपत हाल झज्जर रोड बहादुरगढ़ को नियमों का उल्लंघन करते सेक्टर 2 के क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। थाना सदर बहादुरगढ़ की अलग-अलग टीमों ने थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को नियमों का उल्लंघन करते अलग-अलग स्थानों से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी संदीप निवासी जहाजगढ़, सोनू निवासी कराला दिल्ली तथा दीपक निवासी नुना माजरा के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।
इसी तरह थाना साल्हावास की मुस्तैदी से तैनात पुलिस की टीम ने नवीन निवासी गांव अमादलशाहपुर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। इसी प्रकार से थाना बेरी की अलग-अलग टीमों ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से धारा 144 व लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करते पकड़े गए आरोपी राहुल निवासी गांव खेतावास और संजन निवासी बेरी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के मद्देनजर पुलिस की विभिन्न टीमें मुस्तैदी के साथ लगातार तैनात हैं। नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। अब और अधिक सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाया जाएगा।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed