फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   108 Kundiya Gayatri Mahayagya concludes with Purnahuti today

Jhajjar-Bahadurgarh News: 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन आज

Tue, 20 Feb 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 20 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
108 Kundiya Gayatri Mahayagya concludes with Purnahuti today
सतनाली। गांव श्यामपुरा में सोमवार को अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में श्री गायत्री शक्तिपीठ में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सुबह छह बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, 9 बजे संस्कार परंपरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं दोपहर दो बजे 108 कुंडीय महायज्ञ, शाम छह बजे राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने और पांच हजार दीपकों के साथ महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

शांतिकुंज से पधारे कथावाचक कृष्ण कुमार अग्रवाल ने राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए बच्चों को संस्कारित होना कितना जरूरी है इसके बारे में विस्तार से बताया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक आलोक अग्रवाल ने बताया कि मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग के अवतरण को साकार करने के लिए हम सभी को अपनी श्रद्धा और समर्पण बढ़ाकर, गुरु चरणों में अर्पित होकर भगवान के कार्य को करने के लिए आगे बढ़ना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 108 कुंडीय हवन व विशाल भंडारे के साथ पूर्णआहुति करके कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में आसपास 150 गांवों से महिलाएं और पुरुष हिस्सा लेंगे। इस मौके पर सेठ ताराचंद, सतबीर जांगिड़, रणजीत शेखावत, शांतिकुज से पधारे रामप्रसाद, दिलीप सिंह, दलहीर यादव, पंकज सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed