{"_id":"68e55557bfb22bf75e02594e","slug":"1035-drivers-were-challaned-for-violating-lane-change-rules-bahadurgarh-news-c-198-1-rew1001-227046-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लेन चेंज नियम की अवहेलना करने वाले 1035 वाहन चालकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लेन चेंज नियम की अवहेलना करने वाले 1035 वाहन चालकों के चालान
विज्ञापन
फोटो : 17जांच करते पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : credit
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने इस सप्ताह ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे, प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने और बुलेट पटाखा छोड़कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। लेन चेंज नियम की अवहेलना करने वाले 1035 वाहन चालकों के चालान किए गए।
एसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इस सप्ताह 59 वाहन चालकों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा है।
अधिकारियों ने बताया कि कुछ वाहन चालक तेज डीजे, प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं और लोगों में असुविधा पैदा करते हैं। इस सप्ताह दो वाहन चालकों के खिलाफ इस तरह की हरकतों के लिए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ने व ध्वनि प्रदूषण से बचें।