{"_id":"64498125dc4498861a067559","slug":"1022-lakh-rupees-came-out-of-five-donation-boxes-jhjhar-news-c-17-1-134728-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच दान पात्रों से निकले 10.22 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच दान पात्रों से निकले 10.22 लाख रुपये
विज्ञापन
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान दानपात्रों में आई दान राशि की गिनती का काम जारी है। पांच दान पात्रों में 10.22 लाख रुपये निकले। अब तक 10 दान पात्रों में कुल 24.59 लाख 500 रुपये की धनराशि निकल चुकी है।
दानपात्रों में आई दानराशि की गिनती के काम में करीब एक दर्जन पटवारी लगे हुए है। दानपात्रों की इन राशि को गिने जाने के दौरान पारदर्शिता बरते जाने के मद्देनजर सीसीटीवी की निगरानी में गिनती का कार्य किया जा रहा है। बुधवार देर शाम तक चले इस कार्य को संपन्न करने के बाद टीम की ओर से उस कक्ष को सील कर दिया गया है और पुलिस गार्द की तैनाती भी उसके बाहर की गई है। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि मां के दरबार में नवरात्रों के दौरान भक्तों द्वारा चढ़ाई गई राशि की गिनती के तीसरे दिन 5 दान पात्रों को खोला गया। जिसमें 10 लाख 22 हजार 500 रुपये एकत्रित हुए। तीन दिनों में 10 दान पात्रों को खोला गया है। जिसमें 24 लाख 59 हजार 500 रुपये एकत्रित हुए है। बाकी बचे दान पात्रों की गिनती का कार्य वीरवार को किया जाएगा।
।