फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीएससी पर करवाएं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का पंजीकरण : उपायुक्त

सीएससी पर करवाएं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का पंजीकरण : उपायुक्त

Sat, 23 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सीएससी पर करवाएं  प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का पंजीकरण : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। उपायुक्त संजय जून ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के बारे में बताया कि जिले के तीन सौ से ज्यादा सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से पात्र श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। योजना के तहत असंगठित क्षेत्र जैसे, स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक, घरेलू नौकर, खेतीबाड़ी मजदूर, हैंडलूम श्रमिक, धोबी, मोची,भट्ठा श्रमिक, कुली, कूड़ा बीनने वाले, भूमिहीन मजदूर, कृषि श्रमिक, आदि वो सभी श्रमिक इस योजना के पात्र हैं, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष तक है और मासिक आय 15 हजार रुपये तक है। उपायुक्त संजय जून ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा 15 फरवरी से योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। विभागीय अधिकारी मोबाइल वैन के माध्यम से प्रचार -प्रसार कर रहे हैं और जागरूकता शिविरों में पात्र श्रमिकों का पंजीकरण भी कर रहे हैं। असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मिक जो आयकर दाता नहीं हैं और ईपीएफ, ईएसआईसी, एनपीएस आदि से जुड़े हुए नहीं हैं। असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिक अपने निकटवर्ती सीएससी सेंटर के माध्यम से इस योजना में शामिल हो सकते हैं। आवेदक को योजना के तहत पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, और बैंक पास बुक अपने साथ लानी होगी। योजना में आवेदन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मासिक अंशदान जमा करवा कर अपना पंजीकरण करवाया जा सकता है। सरकार की योजना के अनुसार यह अंशदान 60 वर्ष की आयु तक जारी रहेगा तथा इसके बाद पंजीकृत श्रमिकों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।


48 श्रमिकों ने करवाया पंजीकरण
सहायक श्रम आयुक्त हरीश शर्मा ने बताया कि सरकार की यह गरीब परिवारों के प्रति बड़ी सौगात है। जिले में अभी तक 148 श्रमिकों ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत अपना पंजीकरण करवाया है। विभाग की ओर से जिला भर में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को बेरी में जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना में अधिक से अधिक असंगठित क्षेत्र से संबंधित श्रमिकों को जोडने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी पात्र श्रमिको से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपनी निकटवर्ती सीएससी पर पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed