फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अदायगी की अंतिम तिथि के बाद मिले बिजली बिल, उपभोक्ताओं ने जताया रोष

अदायगी की अंतिम तिथि के बाद मिले बिजली बिल, उपभोक्ताओं ने जताया रोष

Sat, 29 Dec 2018 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अदायगी की अंतिम तिथि के बाद मिले बिजली बिल, उपभोक्ताओं ने जताया रोष
अदायगी की अंतिम तिथि के बाद मिले बिजली बिल, उपभोक्ताओं ने जताया रोष
विज्ञापन

- वार्ड पांच के लोगों ने निगम की लापरवाही पर नाराजगी की जाहिर, रात के समय बिल बांटने का भी किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर के वार्ड पांच स्थित सैनीपुरा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली बिल समय पर नहीं मिलने पर उनमें रोष है। लोगों का कहना है कि समय पर बिल न मिलने की वजह से उन्हें अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है। दो बिल जमा करवाने से चूक होने पर डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया जाता है। आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ऐसे में लोगों में रोष बना हुआ है।

वार्डवासी बाबूलाल, संजय, बली, कालू, राजेंद्र, प्रदीप, कृष्ण, बागड़ी, राजू और घनश्याम आदि ने बताया कि बिजली निगम ने बिजली मीटर की रीडिंग व बिल वितरण का काम किसी प्राइवेट कंपनी को सौंप रखा है। कंपनी कर्मचारियों द्वारा समय पर बिलों का वितरण नहीं किया जा रहा है और न ही समय पर रीडिंग नोट की जाती हैं। बिल अदायगी की तिथि बीतने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली बिल वितरित किए जा रहे हैं। निर्धारित तिथि तक बिजली बिल जमा नहीं होने पर अतिरिक्त चार्ज चुकाना पड़ता है। इससे अब उपभोक्ता डिफाल्टर की श्रेणी में आ रहे हैं। इन उपभोक्ताओं ने बताया कि वीरवार रात करीब सात बजे निगम का एक कर्मचारी उन्हें बिल थमाकर गया है। जब उन्होंने इस बिल की अदायगी की तारीख देखी तो यह 26 दिसंबर मिली। उपभोक्ताओं ने बताया कि अंतिम तिथ 26 दिसंबर थी जबकि बिल उन्हें 27 दिसंबर को दिए गए हैं। ऐसे में पेनल्टी से कैसे बच सकते हैं। लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों व प्रशासन से समय पर बिलों का वितरण करवाए जाने की मांग की है ताकि वे समय पर बिजली बिलों का भुगतान कर सकें।
विज्ञापन

---
फोटो- 18
विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते वार्ड पांच निवासी उपभोक्ता।
फोटो 19
बिजली बिल जिस पर अदायगी की अंतिम तारिख 26 दिसंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed