फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्रदेश स्तरीय पशु मेले की झज्जर को फिर मिली मेजबानी

प्रदेश स्तरीय पशु मेले की झज्जर को फिर मिली मेजबानी

Tue, 18 Dec 2018 02:03 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय पशु मेले की झज्जर को फिर मिली मेजबानी

विज्ञापन
झज्जर। राज्यस्तरीय सर्वश्रेष्ठ पशुधन प्रदर्शनी की मेजबानी करने का गौरव एक फिर झज्जर जिले को मिला है। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पशु प्रदर्शनी 21 से 23 दिसंबर तक झज्जर पुलिस लाइन के मैदान में होगी। प्रदेश में पशुधन व दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्यस्तरीय सर्वश्रेष्ठ पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय पशुधन प्रदर्शनी में विभिन्न प्रति स्पर्धा भी आयोजित की जाएंगी और आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे।

मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
कृषि एवं किसान कल्याण व पशुपालन मंत्री ओपी धनखड़ ने लघु सचिवालय में जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। पशु पालन मंत्री ने बताया कि पशु पालन मंत्री धनखड़ ने जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को 20 दिसंबर की सुबह तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ पशुधन प्रदर्शनी में प्रदेश भर से पशुपालक व किसान अपने सर्वश्रेष्ठ पशुधन के साथ झज्जर मेले में पहुंचेंगे इसके साथ-साथ तीनों दिन हजारों की संख्या में सर्वश्रेष्ठ पशुधन को देखने के लिए किसान इस प्रदर्शनी में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक के स्टॉल पर मिलेगी जानकारी
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री धनखड़ ने किसानों से जुड़े सभी विभागों को ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी स्थापित करने के भी निर्देश दिए ताकि प्रदर्शनी में पहुंचने वाले किसान खेतीबाड़ी से संबधित लाभकारी जानकारी ले सकें। पशुधन मेले में पशु पालन व डेयरिंग विभाग की आधुनिक तकनीक के स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इन स्टॉल में विभाग के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे ताकि पशुपालक तकनीक के साथ विशेषज्ञता की जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज व सुलतान होंगे पशु मेले की शान
पशुधन प्रदर्शनी में दुधारू पशु जिसमें मुर्राह नस्ल की भैंस, हरियाणा नस्ल की गायें, युवराज, सुल्तान आदि सर्वश्रेष्ठ पशु जिनकी कीमत करोड़ों में है, वे मेले का हिस्सा बनने के लिए झज्जर की सरजमीं पर पंहुचेंगे। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ घोड़ेे, ऊंट, ऊंटपी, बैल, भेड़ आदि पशु धन प्रदर्शनी में शामिल होंगे।


प्रदर्शनी स्थल का लिया जायजा
धनखड़ ने इन सभी के सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल व सफाई व्यवस्था, पशुचारे की व्यवस्था, चिकित्सा व अग्निशमन व्यवस्था सहित अन्य प्रबंध समुचित ढंग से करने के निर्देश दिए। पशु पालन मंत्री ने पशु प्रदर्शनी स्थल पुलिस लाइन का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में हरियाणा पशुधन बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, वाइस चेयरमैन एम सी गहलावत, पशु पालन विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुनील गुलाटी, महानिदेशक डॉ. हरदीप सिंह, हिसार विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. गुरदयाल सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. वी अंतिल, जिला उपायुक्त सोनल गोयल, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम बेरी राहुल नरवाल, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम बादली त्रिलोक चंद, एसडीएम झज्जर विजय सिंह, नगराधीश अश्विनी कुमार, सीईओ जिला परिषद शिखा, डीडीपीओ हरिसिंह श्योराण, डीआरओ मनबीर सांगवान, डॉ. ओपी छिकारा, डॉ. मनीष डबास सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed