फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बाहरी और अंदरूनी सड़कों पर लगाई जाएंगी एलईडी लाइट, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

बाहरी और अंदरूनी सड़कों पर लगाई जाएंगी एलईडी लाइट, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

Mon, 29 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
बाहरी और अंदरूनी सड़कों पर लगाई जाएंगी एलईडी लाइट, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
चरखी दादरी। नगर परिषद शहर के अंदरूनी और बाहरी सीमा में सड़क मार्गों पर एक हजार प्वाइंटों पर 90 वाट की एलईडी बल्ब लगाएगा। इस प्रोजेक्ट को सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। अब शहर के सभी मेन और अंदरूनी सड़क मार्ग दोगुनी क्षमता की लाइटों से जगमगाएंगे। दिवाली के बाद इस प्रोजेक्ट के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत करीब एक हजार प्वाइंटों पर एलईडी बल्ब लगेंगे। वहीं, नगर परिषद ने रोहतक रोड पर 63 एलईडी लाइटों को बिजली निगम से कनेक्शन चालू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में इस समय पुरानी तकनीकी की स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं जो अक्सर खराब पड़ी रहती हैं। मौसम खराब होने पर इनमें खराबी आ जाती है। इससे गलियों में अंधेरा छा जाता है। पुराने बल्बों से ज्यादा बिजली की खपत होती है। इससे नगर परिषद पर बिजली बिल का खर्च भी बढ़ता है। इस समय पूरे शहर में करीब 45 सौ स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। जो वर्षों पुरानी हैं। यह लाइटें सोडियम की हैं और इनकी क्षमता 250 वॉट तक है। ऐसे में इनसे रोशनी भी बहुत मात्रा में होती है। शहर में यह पुरानी लाइटें रोजाना 60-70 की संख्या में खराब भी हो जाती हैं। किसी के स्विच खराब हो जाते हैं तो कहीं से तारें टूट जाती हैं। इनको ठीक करने में भी अधिक समय लग जाता है। बारिश की झड़ी में तो यह बिल्कुल जवाब दे जाती हैं। लटकते स्विच से बिजली करंट का भी खतरा बना रहता है। वहीं आज भी शहर के ऐसे क्षेत्र हैं जहां लाइटें नहीं लगी हैं। रासीवासिया धर्मशाला के समीप रेलवे लाइन के समानांतर प्राचीन हनुमान मंदिर से ढाणी फाटक तक एक भी स्ट्रीट लाइट आज तक नहीं लगाई गई है जबकि यह अति व्यस्त एरिया है। इस रोड पर करीब 50 से ज्यादा दुकानें भी हैं। दुकानदारों में रात के समय चोरी की घटना का अंदेशा बना रहता है। यह एरिया नगर परिषद चेयरमैन के वार्ड में पड़ता है।
विज्ञापन

इस समय शहर के मेन सड़कों पर भी 250 वॉट की सोडियम लाइटें लगी हुई हैं। जहां यह लाइटें लगी हुई हैं। उन सड़क मार्गों पर वाहनों और आम लोगों की आवागमन भी दोगुना बढ़ गया है। बढ़ते प्रदूषण के चलते भी सोडियम लाइटों का प्रकाश फीका पड़ गया है। इसे देखकर अब नगर परिषद ने आधुनिक तकनीक की नई लाइटें लगाने का निर्णय लिया है ताकि इन व्यस्त भागों में लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी न होने पाए। इन लाइटों के खराब होने के चांस भी बहुत कम ही होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन भागों में रिप्लेस होंगी यह लाइटें
शहर के परशुराम चौक, चिड़िया मोड़ सड़क, सरदार झाडू़ सिंह चौक, लोहारू चौक और आसपास एरिया, आश्रम रोड सहित विभिन्न भागों में पुरानी लाइटें रिप्लेस की जाएंगी। अब सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। दिवाली के बाद इसके टेंडर लगा दिए जाएंगे।


इस प्रोजेक्ट की हेड ऑफिस से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर लगवाए जाएंगे। शहर के लोगों को भी सुविधा होगी और नगर परिषद के बिजली बिल की भी बचत होगी। - संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed